बिजनेस

आपके शहर के नजदीकी पेट्रोल पंप पर आज कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव? एक SMS में ऐसे करें चेक

अगर आप डेली गाड़ी से ऑफिस जाते हैं, तो ये खबर आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होने वाले रोज़ाना बदलाव का सीधा असर आपकी जेब और महीने के बजट पर पड़ता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल डीजल के रेट क्या हैं और कहीं कीमतें बढ़ी हैं या घटी हैं।

Image

Petrol Diesel Rate Today

आज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। हर दिन की तरह इन कीमतों का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ता है, इसलिए नए रेट चेक करना हमेशा फायदेमंद होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी नरमी का फायदा आज भी कई शहरों में दिखा है। खासतौर पर बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 53 पैसे और डीजल 50 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। माना जा रहा है कि चुनाव खत्म होते ही राज्य में खुदरा तेल कीमतों में गिरावट शुरू हो गई है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं आज आपके शहर में कितना है पेट्रोल डीजल का रेट? और आप कैसे SMS से आज का ताजा भाव चेक कर सकते हैं?

आपके शहर में कितना है रेट?

हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल 24 पैसे गिरकर 95.12 रुपये लीटर और डीजल 23 पैसे घटकर 87.59 रुपये लीटर मिल रहा है। वहीं राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल 68 पैसे घटकर 104.72 रुपये और डीजल 61 पैसे घटकर 90.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दूसरी ओर, कच्चे तेल का रेट भी पिछले 24 घंटे में नीचे आया है। ब्रेंट क्रूड 63.80 डॉलर प्रति बैरल और WTI 59.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

देश के चार बड़े शहरों में भी आज कीमतें इस प्रकार रहीं दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

SMS से ऐसे करें चेक

अगर आप पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट SMS से चेक करना चाहते हैं, तो यह बेहद आसान तरीका है। देश की अलग-अलग तेल कंपनियां अपने ग्राहकों को मैसेज के जरिए कीमत जानने की सुविधा देती हैं। HPCL ग्राहक HPPRICE <स्पेस> आपके शहर का नाम लिखकर 9222201122 पर भेज सकते हैं। वहीं BPCL ग्राहक RSP <स्पेस> पेट्रोल पंप का कोड टाइप करके 9223112222 पर मैसेज भेजें। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहक RSP <स्पेस> डीलर कोड लिखकर 9224992249 पर SMS करें। मैसेज भेजते ही आपके मोबाइल पर उसी शहर या पंप के आज के पेट्रोल-डीजल के रेट तुरंत आ जाएंगे।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article