बिजनेस

Petrol Diesel Price Today (23 May 2026): दिल्ली एनसीआर, लखनऊ, नोएडा, जयपुर, मुंबई, इंदौर समेत जानें कितना महंगा हो गया 1 लीटर पेट्रोल डीजल का रेट

Petrol Diesel Price Today (23 May 2026) आज पेट्रोल डीजल का रेट क्या है?: पूरे देश में 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ गए हैं, आइए आपको बताते हैं आज आपके शहर में कितना है पेट्रोल डीजल का रेट.

Image

Petrol Diesel Price Today (20 May 2026)

Petrol Diesel Price Today आज पेट्रोल डीजल का रेट क्या है?: मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में गहराते संकट और दुनिया भर में तेल-गैस की किल्लत के बीच भारतीय उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले महज 10 दिनों के भीतर यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। इस ताजा बढ़ोतरी के तहत सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 87 पैसे और डीजल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। ईंधन की ये नई दरें आज यानी 23 मई 2026 को सुबह 6 बजे से पूरे देश में लागू हो चुकी हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं आज आपके शहर में कितना है पेट्रोल डीजल का रेट (petrol diesel price new rates)?

आपके शहर में पेट्रोल डीजल का रेट

शहरपेट्रोल का नया रेट (प्रति लीटर)डीजल का नया रेट (प्रति लीटर)
दिल्ली₹99.51₹92.49
मुंबई₹108.46₹94.99
कोलकाता₹110.57₹96.98
चेन्नई₹105.33₹97.02
हैदराबाद₹112.75₹100.86
पटना₹110.89₹96.96
जयपुर₹110.19₹95.41
बेंगलुरु₹107.99₹95.95
भुवनेश्वर₹105.96₹97.59
गुरुग्राम₹100.16₹92.71
नोएडा₹99.78₹93.12
लखनऊ₹99.27₹92.64
चंडीगढ़₹98.97₹87.00

इस नए मूल्य संशोधन के बाद देश की राजधानी दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत बढ़कर 99.51 रुपये हो गई है, जबकि 1 लीटर डीजल का भाव 92.49 रुपये पर पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, जयपुर, मुंबई और इंदौर जैसे बड़े शहरों में भी ईंधन की कीमतों में इसी अनुपात में तेजी आई है। अगर पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो लगातार हुए इन तीन झटकों के कारण देश में पेट्रोल और डीजल करीब ₹5 प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं, जिससे वाहन चालकों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।

10 दिन में तीसरी बार बढे दाम

मई के इस महीने में तेल कंपनियों द्वारा दाम बढ़ाने का यह सिलसिला पिछले हफ्ते शुरू हुआ था। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की बढ़ती कीमतों के कारण तेल कंपनियां लगातार सरकार पर खुदरा दाम बढ़ाने का दबाव बना रही थीं। इसके बाद 16 मई को करीब 4 साल के लंबे अंतराल के बाद पहली बार पेट्रोल और डीजल के दामों में एकमुश्त 3-3 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की गई थी। इसके तुरंत बाद 19 मई को कंपनियों ने दोबारा पेट्रोल पर 87 पैसे और डीजल पर 91 पैसे बढ़ा दिए। आज, 23 मई को तीसरी बार फिर उसी रफ्तार से दाम बढ़ा दिए गए हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article