Petrol-Diesel Rate Today, 23 November 2022: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे प्रमुख मेट्रो शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार छह महीने से स्थिर बनी हुई है। राज्य द्वारा संचालित तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को भी ईंधन की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया। इसकी वजह से ईंधन की कीमत में 180 दिनों से भी ज्यादा समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने 21 मई 2022 को ग्राहकों को थोड़ी राहत देते हुए पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी। डीजल पर यह 6 रुपये प्रति लीटर कम हुआ था।
महानगरों में इतना है दाम
ताजा अपडेट के अनुसार, 23 नवंबर को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये है जबकि लोगों को एक लीटर डीजल के लिए 94.27 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। भारत की सिलिकॉन वैली बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 101.94 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 87.89 रुपये है।
चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 102.63 रुपये और 94.24 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 96.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
रोज सुबह अपडेट होती है कीमत
सऊदी अरब की ओर से ओपेक (OPEC) और उसके सहयोगियों के साथ तेल आपूर्ति में वृद्धि पर चर्चा करने की मीडिया रिपोर्ट से इनकार करने के एक दिन बाद मंगलवार को शुरुआती एशियाई व्यापार में तेल की कीमतों में थोड़ी वृद्धि हुई। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों के अनुरूप रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों को अपडेट करती हैं।
