बिजनेस

Petrol-Diesel Rate Today, 18 November 2022: क्रूड ऑयल में जबर्दस्त गिरावट, पेट्रोल-डीजल का इतना हुआ दाम

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 18, 2022, 10:21 AM IST

Petrol and Diesel Price Today (आज का डीजल-पेट्रोल का रेट), 18 November 2022: यूएस फेड की ओर से दरों में तेज बढ़ोतरी की आशंका से कच्चे तेल में गिरावट आई है।

Image

Petrol-Diesel Rate Today: अपडेट हो गई है पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमत

Photo : iStock

Petrol-Diesel Rate Today, 18 November 2022: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के रेट जारी कर दिए हैं। आज क्रूड ऑयल की कीमत में जोरदार गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 3.20 फीसदी सस्ता होकर 89.89 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 4.33 फीसदी फिसलकर 81.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इस बीच सवाल ये है कि क्या पेट्रोल और डीजल का दाम भी कम हो गया है?

महानगरों में इतना है दाम

देश के चार महानगरों की बात करें, तो यहां पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली में और पेट्रोल और डीजल की दर क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है और डीजल के लिए लोग 94.27 रुपये प्रति लीटर का भुगतान कर रहे हैं। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर है। यहां एक लीटर डीजल की कीमत 94.24 रुपये है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये का है और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

अन्य शहरों में इतना है दाम

अन्य प्रमुख शहरों की बात करें, तो गुरुग्राम में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 96.97 रुपये प्रति लीटर और 89.84 रुपये प्रति लीटर है। नोएडा में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोग 96.60 रुपये और डीजल के लिए लोग 89.77 रुपये चुका रहे हैं। बेंगलुरु और चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 101.94 रुपये प्रति लीटर और 96.20 रुपये प्रति लीटर चुका रहे हैं। यहां डीजल की कीमत क्रमश: 87.89 रुपये और 84.26 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल के लिए लोग 96.57 रुपये और डीजल के लिए 89.76 रुपये का भुगतान कर रहे हैं।

हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट होती है कीमत

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट की जाती है। नए रेट रोजाना सुबह 6 बजे से ही लागू हो जाते हैं। उल्लेखनीय है कि देश में ईंधन के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर की कमीशन, वैल्यू एडिड टैक्स और अन्य चीजें जुड़ती हैं। इसकी वजह से पेट्रोल व डीजल का दाम मूल भाव से लगभग दो गुना हो जाता है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article