बिजनेस

Paytm Salary: पेटीएम ने बोर्ड मेंबर के वेतन में की बड़ी कटौती, 48 लाख रुपये फिक्स की अपर लिमिट

Paytm Salary: प्रत्येक गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक का मानदेय 48 लाख रुपये तक सीमित होगा, जिसमें 20 लाख रुपये का एक निश्चित हिस्सा होगा। नई संशोधित पारिश्रमिक संरचना 1 अप्रैल 2024 से लागू होगी।

Image

पेटीएम वेतन कटौती

Paytm Salary:पेटीएम के निदेशक मंडल ने 12 सितंबर को होने वाली अपनी वार्षिक आम बैठक से पहले निदेशकों के वेतन में बड़े संशोधन का फैसला किया है। इसके तहत प्रत्येक गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक का मानदेय 48 लाख रुपये तक सीमित होगा, जिसमें 20 लाख रुपये का एक निश्चित हिस्सा होगा। इसके पहले पेटीएम बोर्ड के गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक अशित रंजीत लीलानी का वार्षिक वेतन 1.65 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था। जबकि गोपालसमुद्रम श्रीनिवासराघवन सुंदरराजन का वेतन 2.07 करोड़ रुपये । नई संशोधित पारिश्रमिक संरचना 1 अप्रैल 2024 से लागू होगी। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि नया प्रस्तावित पारिश्रमिक ढांचा शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगा।

क्यों लिया फैसला

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि नई पारिश्रमिक संरचना कंपनी द्वारा तय किए गए बेंचमार्किंग पर आधारित है, जिसमें सुशासन और समान क्षेत्रों या समान बाजार पूंजीकरण वाले व्यवसाय के प्रकारों में कंपनियों को ध्यान में रखा गया है। यह निर्णय बोर्ड के सदस्यों की इस प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है कि कंपनी वित्तीय रूप से भविष्य के लिए तैयार रहे बनी ताकि यह लाभ में रहने के अपने लक्षित रास्ते पर बढ़ती रहे।

पेटीएम ने अपने बोर्ड में पूर्व भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी राजीव कृष्णमुरलीलाल अग्रवाल की नियुक्ति पर शेयरधारकों की मंजूरी भी मांगी है। नई नियुक्तियों के साथ, पेटीएम अपने बोर्ड में उद्योग के लीडर और अनुभवी दिग्गजों को शामिल करना जारी रखेगा।

रवि चंद्र अदुसुमल्ली की फिर से नियुक्ति !

कंपनी अपने निदेशक मंडल में एलिवेशन कैपिटल के संस्थापक और सह-प्रबंध भागीदार रवि चंद्र अदुसुमल्ली की फिर से नियुक्ति पर शेयरधारकों की मंजूरी मांग रही है, जो रोटेशन के आधार पर सेवानिवृत्त होने वाले हैं। एलिवेशन कैपिटल पेटीएम के शुरुआती निवेशकों में से एक था।बयान में कहा गया है कि अपने बोर्ड में प्रस्तावित बदलावों के साथ पेटीएम कॉरपोरेट गवर्नेंस के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article