IMF पर निर्भर पाकिस्तान की इकोनॉमी हांफ रही, भारत की विकास दर को लेकर ADB ने दिया बड़ा अनुमान

IMF के ताजा आकलन के मुताबिक मुश्किलों में घिरी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था ने थोड़े समय के लिए जरूर स्थिरता हासिल कर ली है, लेकिन वह अब भी भारी कर्ज, कमजोर निवेश और रोजगार वृद्धि की सुस्ती के बोझ से दबी हुई है। ADB ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया।

Pakistan economy Vs India GDP: भारत और पाकिस्तान दोनों पड़ोसी देश हैं लेकिन दोनों की अर्थव्यवस्था में जमीन-आसमान का अंतर है। एक ओर IMF के कर्ज पर निर्भर पाकिस्तानी इकोनॉमी अभी भी हिचकोले खा रही है। वहीं, दूसरी ओर भारतीय जीडीपी तमाम संकटों को झेलते हुए अपनी ग्रोथ रफ्तार बढ़ा रही है। आज इन दोनों अर्थव्यवस्था को लेकर आईएमएफ और ADB ने अलग-अलग अनुमान जारी किए। आइए पढ़ते हैं पूरी रिपोर्ट।

इंडिया बनाम पाकिस्तान

इंडिया बनाम पाकिस्तान

भारी कर्ज में डूबी पाकिस्तानी इकोनॉमी: आईएमएफ

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के ताजा आकलन के मुताबिक मुश्किलों में घिरी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था ने थोड़े समय के लिए जरूर स्थिरता हासिल कर ली है, लेकिन वह अब भी भारी कर्ज, कमजोर निवेश और रोजगार वृद्धि की सुस्ती के बोझ से दबी हुई है। समाचारपत्र 'डॉन' में बुधवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईएमएफ का यह आकलन मंगलवार को उस वक्त जारी किए गए, जब पाकिस्तान को करीब 1.2 अरब डॉलर की नई किस्त जारी करने की घोषणा की गई।

End of Feed