OK PLAY INDIA Stock Split: स्मॉल कैप फर्म ओके प्ले इंडिया लिमिटेड के शेयर बीते एक साल में शानदार तेजी आई है। अब कंपनी ने शेयरों के सब-डिवीजन/स्टॉक स्प्लिट पर विचार करने के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आगामी बैठक के बारे में जानकारी दी है। प्लास्टिक सेक्टर की कंपनी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स 30 जनवरी को बैठक करेगा, जिसमें स्टॉक स्प्लिट पर विचार किया जाएगा। बता दें कि स्टॉक स्प्लिट के तहत कोई कंपनी अपने शेयरों को एक निश्चित अनुपात में बांट देती है और इसी अनुपात में कंपनी के शेयर की कीमत भी बंट जाती है।
ओके प्ले करेगी स्टॉक स्प्लिट
ये भी पढ़ें -
एक साल में पैसा तिगुने से अधिक
ओके प्ले इंडिया के शेयर ने बीते एक साल में शानदार रिटर्न दिया है। बीएसई (BSE) के डेटा के अनुसार इसने एक साल में 212.73 फीसदी रिटर्न दिया है। इस हिसाब से अगर किसी ने कंपनी के शेयरों में एक साल पहले 5 लाख रु का निवेश किया होता तो उनकी वैल्यू आज 15 लाख रु से अधिक हो गई होती।
6 महीनों में दिया 28 फीसदी रिटर्न
- इसके बीते 5 दिन का रिटर्न 1.70 फीसदी रहा है
- एक महीने में ये शेयर 8.09 फीसदी गिरा है
- 6 महीनों में शेयर ने 28 फीसदी रिटर्न दिया है
- इसके 5 साल का रिटर्न 193.88 फीसदी रहा है
कितनी है मार्केट कैपिटल
बीते शुक्रवार को कंपनी का शेयर 4.97 फीसदी की मजबूती के साथ 158.40 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 419.33 करोड़ रु है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
