अगर बैंक खाते में नॉमिनी नहीं है, तो क्या पैसा डूब जाएगा? जानें आपकी मौत के बाद पैसों का क्या करता है बैंक

RBI के नियम के मुताबिक बैंक अकाउंट में नॉमिनी ऐड करवाना जरुरी है लेकिन अगर आपने नॉमिनी नहीं जोड़ा है तो क्या आपकी मौत के बाद आपका पैसा डूब जाएगा? आइए जानते हैं आपकी मौत के बाद पैसों का क्या करता है बैंक?

What happens if bank account has no nominee after death: हम अपनी मेहनत की कमाई बैंक में यह सोचकर रखते हैं कि यह सुरक्षित है और जरूरत पड़ने पर हमारे परिवार के काम आएगी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर अचानक खाताधारक की मृत्यु हो जाए और खाते में किसी 'नॉमिनी' का नाम न हो, तो उस पैसे का क्या होगा? क्या वह पैसा बैंक का हो जाएगा या उसे निकालने के लिए परिवार को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ेंगी? अक्सर लोग इस कानूनी पेच को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि बिना नॉमिनी के बैंक से पैसा निकालना एक लंबी और थका देने वाली कानूनी प्रक्रिया बन जाती है।

Nominee Bank Account

RBI ने बैंक अकाउंट होल्डर्स के लिए जरुरी नियम बनाए हैं जिसमे से नॉमिनी भी एक नियम है। अगर आप कहीं भी बैंक में अकाउंट खुलवाते हैं तो बैंक आपसे नॉमिनी भी पूछता है, ऐसा इसलिए कि अगर आपकी मौत हो जाए तो ये पैसा आपके परिवार तक पहुंचाया जा सके। लेकिन अगर नॉमिनी नहीं एड किया है आपने तो क्या आपका बैंक में रखा पैसा डूब जाएगा? आइए डिटेल में बताते हैं बैंक इन पैसों का क्या करता है?

End of Feed