IPO Issue In Next Week: एक व्यस्त दिसंबर के बाद प्राइमरी मार्केट में अगले सप्ताह कोई नया आईपीओ (IPO) नहीं खुलेगा। यानी नये साल 2024 के पहले हफ्ते में कोई नया आईपीओ इश्यू नहीं खुलेगा। हालांकि 7 एसएमई कंपनियाँ (SME) शेयर एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगी। जिन कंपनियों के शेयर अगले हफ्ते एसएमई सेगमेंट में लिस्ट होंगे, उनमें बालाजी वाल्व कंपोनेंट्स (Balaji Valve Components), समीर एग्रो एंड इंफ्रा (Sameer Agro and Infra), एआईके पाइप्स (AIK Pipes), आकांक्षा पावर (Akanksha Power), एचआरएच नेक्स्ट सर्विसेज (HRH Next Services), मनोज सिरेमिक (Manoj Ceramic) और के सी एनर्जी (Kay Cee Energy) शामिल हैं।
कहां होंगे इन कंपनियों के शेयर लिस्ट
इन सभी कंपनियों के शेयर दोनों एक्सचेंजों (बीएसई और एनएसई) के एसएमई प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे। के सी एनर्जी को छोड़कर बाकी सभी आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो गए हैं। के सी एनर्जी का इश्यू 2 जनवरी को बंद होगा।
कौन सा आईपीओ कितना हुआ सब्सक्राइब
बालाजी वाल्व कंपोनेंट्स के पब्लिक इश्यू को सबसे अधिक 276 गुना बुक किया गया। इसके बाद आकांक्षा पावर को 117 बार और एचआरएच नेक्स्ट सर्विसेज को 66 गुना बुक किया गया। एआईके पाइप्स एंड पॉलिमर्स, मनोज सेरामिक्स और समीरा एग्रो एंड इंफ्रा के इश्यू को क्रमश: 43 गुना, 9 गुना और 2.9 गुना सब्सक्राइब किया गया।
दिसंबर महीने पर नजर डालें तो 11 कंपनियों ने मेनबोर्ड सेगमेंट में अपने आईपीओ लॉन्च किए और एसएमई सेगमेंट में 21 इश्यू आए।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर अगले हफ्ते कुछ शेयरों की लिस्टिंग होगी, उसकी जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
