HR मेल के बाद बढ़ी टेंशन! क्या नए लेबर कोड से कम होगी In-hand salary? पूरा गणित समझें

In-hand Salary Calculation: क्या आपके ऑफिस में भी एचआर की ओर से आपके सैलरी स्ट्रक्चर को लेकर कोई मेल आया है? अगर हां तो यह जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है। 'इन-हैंड सैलरी' (In-hand Salary) पिछले कुछ दिनों से कर्मचारी और कॉर्पोरेट जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है। क्या इन-हैंड सैलरी सच में कम होने जा रही है? यही सवाल हर किसी को परेशान कर रहा है।

In-hand Salary Calculation: 1 अप्रैल यानी नए महीने की शुरुआत के साथ ही कई कंपनियों में एचआर के मेल ने कर्मचारियों की सैलरी से जुड़ी चिंता को बढ़ा दिया है। एचआर की ओर से आए मेल में साफ कहा जा रहा है कि कंपनी अपने सैलरी स्ट्रक्चर को मजबूत और बेहतर बनाने के निरंतर प्रयासों के तहत 1 अप्रैल 2026 से कर्मचारियों के लिए एक रिवाइज्ड सैलरी स्ट्रक्चर लागू करने जा रही है। इस रिवाइज्ड सैलरी स्ट्रक्चर का मतलब साफ है कि अब नियमों के अनुसार, कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी कम हो सकती है।

In hand salary

क्या सच में कम हो जाएगी इन हैंड सैलरी (Photo: iStock)

इस नए स्ट्रक्चर को इस तरह तैयार किया गया है कि वेतन के अलग-अलग हिस्सों जैसे फिक्स्ड पे, भत्ते, रिटायरमेंट लाभ (Retirals) और रिइम्बर्समेंट में अधिक स्पष्टता, एकरूपता और फ्लेक्सिबिलिटी आए। दरअसल, कंपनियां इस बदलाव को अपना रही हैं ताकि एक एम्प्लॉई-सेंट्रिक फ्रेमवर्क बनाया जा सके, जिसमें कर्मचारियों की वर्तमान फाइनेंशियल जरूरतों के अलावा, लॉन्ग-टर्म सिक्योरिटी का भी खास ख्याल रखा जाए।

End of Feed