1 अप्रैल से बदल जाएंगे डिजिटल पेमेंट के नियम, आपकी जेब पर क्या होगा असर?

New Digital Payment Rules from April 1: नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन के तौर-तरीकों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नए दिशानिर्देशों के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के नियमों को अपडेट किया गया है।

New Digital Payment Rules from April 1: डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल आज हर व्यक्ति की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। UPI, नेट बैंकिंग और कार्ड पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट से जुड़े नए सुरक्षा नियम लागू करने का फैसला किया है।

rbi digital payment rules april 1

1 अप्रैल से बदल जाएगा डिजिटल पेमेंट का तरीका (Photo: iStock)

इन नए नियमों का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन लेन-देन को पहले से ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना है। नए नियमों के अनुसार, जहां अभी तक ज्यादातर लोग पेमेंट के लिए सिर्फ OTP या एक PIN का इस्तेमाल करते थे, वहीं, अब यह काफी नहीं होगा।

End of Feed