Nephro Care India IPO:किडनी की देखभाल संबंधी सेवाएं देने वाली कंपनी नेफ्रो केयर इंडिया लिमिटेड आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के जरिए 35-40 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है।कंपनी ने कहा कि आईपीओ से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कोलकाता के पास अत्याधुनिक अस्पताल तैयार करने के लिए किया जाएगा। आईपीओ को एनएसई इमर्ज मंच पर लाने की तैयारी है और इसके लिए एक्सचेंज की मंजूरी ली जानी है।
कब आएगा आईपीओ
नेफ्रो केयर इंडिया के संस्थापक और प्रबंध निदेशक डॉ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा कि आईपीओ में 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 45.84 लाख नये इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।सेनगुप्ता ने कहा कि आईपीओ को अगले महीने एनएसई इमर्ज मंच पर लाने की तैयारी है और इसके लिए एक्सचेंज की मंजूरी ली जानी है।उन्होंने कहा कि आईपीओ के बाद प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 60-65 फीसदी रह जाएगी।
27 मई को खुलेगा Vilas Transcore IPO
विलास ट्रांसकोर का आईपी 27 मई को खुलेगा। 95.26 करोड़ रुपये के इश्यू में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। वर्तमान में कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 99.97% है। IPO में केवल 64.8 लाख नए शेयर जारी होंगे। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 3 जून को होगी। इसके लिए 139-147 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशक 29 मई तक 1000 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं।
