पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता, Nayara Energy ने ग्राहकों को दिया सस्ते क्रूड का फायदा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम घटने का फायदा ग्राहकों को मिलने लगा है। नायरा एनर्जी ने भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की है। पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता किया है।

Nayara Energy Petrol Diesel Price : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने देशभर में पेट्रोल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर कम करने का ऐलान किया है। नई कीमतें 1 जुलाई से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। यह पिछले दो साल से अधिक समय में किसी भी कंपनी द्वारा किया गया पहला बड़ा खुदरा ईंधन मूल्य कटौती का फैसला है।

nayara energy

नायरा ने पेट्रोल डीजल के दाम घटाए

सस्ते क्रूड का फायदा ग्राहकों तक

कंपनी का यह फैसला ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। प्रमुख समुद्री मार्ग दोबारा खुलने से कच्चे तेल और एलएनजी की सप्लाई सामान्य हुई है, जिससे वैश्विक बाजार में सप्लाई को लेकर चिंता कम हुई और तेल की कीमतें नीचे आईं।

End of Feed