Ekagrah Rohan Murthy: नारायण मूर्ति के अरबपति पोते को मिलेगा 4.2 करोड़ का डिविडेंड, 216 करोड़ से ज्यादा हो जाएगी नेटवर्थ

Narayana Murthy's Grandson Ekagrah Rohan Murthy Get Infosys Dividend: एकाग्र के पास इंफोसिस के 15 लाख शेयर (कंपनी की 0.04 फीसदी हिस्सेदारी) हैं। शेयर के मौजूदा रेट के हिसाब से देखें तो एकाग्र के शेयरों की कुल वैल्यू इंफोसिस के शेयर के मौजूदा मार्केट रेट (1413.60 रु) के आधार पर 212 करोड़ रु है, जबकि इसमें अब 4.2 करोड़ रु और जुड़ गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नारायण मूर्ति के अरबपति पोते को मिलेगा भारी डिविडेंड
  • मिलेगा 4.2 करोड़ रु का डिविडेंड
  • 216 करोड़ से ज्यादा हो जाएगी नेटवर्थ

Ekagrah Rohan Murthy: इंफोसिस के को-फाउंडर और अरबपति कारोबारी एनआर नारायण मूर्ति ने पिछले महीने अपने पांच महीने के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति को 15 लाख इंफोसिस शेयरों का गिफ्ट दिया था। ये गिफ्ट मिलने के बाद एकाग्र भी अरबपति बन गया। अब एकाग्र की दौलत में और भी इजाफा होने जा रहा है। दरअसल एकाग्र को अपने इंफोसिस के शेयरों पर 4.2 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिलेगा। कंपनी ने Q4 वित्तीय आंकड़ों के साथ ही कुल 28 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड या लाभांश घोषित किया, जिसमें 20 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 8 रुपये का स्पेशल डिविडेंड शामिल है।

Ekagrah Rohan Murthy Net Worth

एकाग्र रोहन मूर्ति की नेटवर्थ

ये भी पढ़ें -

End of Feed