Multibagger EV Stock: 1 साल में 200% से ज्यादा की छलांग! ₹300 का शेयर पहुंचा ₹920 के पार, Ather Energy ने निवेशकों को किया मालामाल
मल्टीबैगर बना ये ईवी स्टॉक
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली (19 जून 2026): भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की क्रांति केवल सड़कों पर ही नहीं, बल्कि शेयर बाजार में भी तहलका मचा रही है। भारत में ईवी सेक्टर फिलहाल 8 फीसदी से अधिक की सालाना चक्रवर्धि दर (CAGR) से बढ़ रहा है, जिसके साल 2030 तक और तेज होने की उम्मीद है।
बैटरी और रेयर अर्थ मटेरियल (दुर्लभ खनिज) के लिए चीन से आयात पर निर्भरता और बीजिंग द्वारा घटकों पर लगाए गए हालिया निर्यात प्रतिबंधों के बावजूद, भारतीय ईवी कंपनियों ने गजब का जुझारूपन दिखाया है। इस मुश्किल दौर में भी एक घरेलू ईवी स्टॉक ने दलाल स्ट्रीट पर निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न देकर 'मल्टीबैगर' (Multibagger Stock) का टैग हासिल कर लिया है। हम बात कर रहे हैं देश की दिग्गज इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (E2W) कंपनी एथर एनर्जी लिमिटेड (Ather Energy Ltd) की, जिसने लिस्टिंग के महज एक साल के भीतर अपने निवेशकों की संपत्ति को तीन गुना से ज्यादा बढ़ा दिया है।
₹321 से ₹972 का सफर
वर्ष 2013 में IIT मद्रास के पूर्व छात्रों द्वारा शुरू की गई यह कंपनी पिछले साल 6 मई, 2025 को भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। एथर एनर्जी मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक स्कूटर, इन-हाउस बैटरी पैक, फास्ट-चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर (Ather Grid) और सॉफ्टवेयर सिस्टम के इन-हाउस डिजाइन और असेंबली में काम करती है।
IPO प्राइस बनाम मौजूदा भाव
IPO के दौरान कंपनी ने अपने शेयर का अपर प्राइस बैंड ₹321 तय किया था। ₹326.05 रुपये पर इस स्टॉक की बहुत ही साधारण लिस्टिंग हुई। लेकिन, बाद में कंपनी के दमदार नतीजों ने निवेशकों का भरोसा जीता और आज शुक्रवार को शेयर 972.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इस तरह एक साल के भीतर कंपनी ने 200 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने शेयर में 1 लाख का निवेश किया होता, तो आज उसकी वैल्यू बढ़कर ₹3.08 लाख से ज्यादा हो गई होती।
हिट प्रोडक्ट
शुरुआत में एथर केवल एग्रेसिव और स्पोर्टी स्कूटर्स (Ather 450X सीरीज) बनाती थी, जिससे इसका बाजार सीमित था। लेकिन पिछले साल लॉन्च हुए कंपनी के पहले फैमिली स्कूटर 'Ather Rizta' ने गेम बदल दिया। इस मॉडल ने ओला और टीवीएस के प्रभुत्व वाले मुख्यधारा के पारिवारिक बाजार में सेंध लगाई, जिससे कंपनी की मासिक सेल्स (Volume) में 45% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मेड इन इंडिया बैटरी पैक
जब चीन ने ईवी कंपोनेंट्स और ग्रेफाइट/लिथियम से जुड़े पार्ट्स के निर्यात पर कड़े प्रतिबंध लगाए, तो कई कंपनियों का प्रोडक्शन ठप हो गया। लेकिन एथर ने अपने इन-हाउस डिजाइन किए गए बैटरी पैक्स और घरेलू वेंडर्स के साथ मजबूत सप्लाई चेन का फायदा उठाया। कंपनी की वर्टिकल इंटीग्रेशन (Vertical Integration) रणनीति के कारण इनका प्रोडक्शन नहीं रुका, जिससे संस्थागत निवेशकों (FIIs/DIIs) का भरोसा इस स्टॉक पर और मजबूत हुआ।
चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर
एथर केवल स्कूटर नहीं बेचती, बल्कि देश का सबसे बड़ा और विश्वसनीय टू-व्हीलर फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क 'एथर ग्रिड' भी संचालित करती है। वर्तमान में भारत के 100 से अधिक शहरों में 2,500 से ज्यादा एथर फास्ट-चार्जर्स लाइव हैं। कंपनी ने इस नेटवर्क को अन्य ब्रांड्स के लिए भी ओपन किया है, जिससे इसकी कमर्शियल रेवेन्यू (Monetization) में सुधार हुआ है।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें : मुकेश अंबानी ने किया JIO IPO का ऐलान, बोर्ड से मिली मंजूरी, आज फाइल होगा DRHP
