बिजनेस

MCX पर आज बेस मेटल्स का भाव, बुलियन में गिरावट से तांबा, जिंक, निकल, लेड और एल्युमिनियम भी फिसले

MCX Base Metals Rate: कमोडिटी के वायदा बाजार में मंगलवार को बुलियन में तेज गिरावट है। इसका असर बेस मेटल्स पर भी देखने को मिल रहा है। खासतौर पर तांबे के भाव में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। हालांकि, सभी कमोडिटी के बीच नैचुरल गैस टॉप लूजर है।

Image

बेस मेटल्स आज का भाव

Photo : Times Now Digital

MCX Base Metals Rate Today (आज 10 फरवरी को एमसीएक्स पर बेस मेटल्स का भाव)। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर आज 10 फरवरी को बेस मेटल्स का वायदा (फ्यूचर) कारोबार सुस्ती में शुरू हुआ है। खासतौर पर बुलियन के भाव में कमजोरी की वजह से बेस मेटल्स में भी गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह से ज्यादातर प्रमुख कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे। हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर एमसीएक्स पर भी नजर आ रहा है। ट्रेडर्स फिलहाल नई पोजिशन लेने से बचते दिख रहे हैं, जिससे बाजार सीमित दायरे में कमजोरी के साथ चल रहा है।

सोना-चांदी में मुनाफावसूली

एमसीएक्स पर सिल्वर मार्च कॉन्ट्रैक्ट करीब 1.5% गिरकर 2.58 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है। हाल के सत्रों में तेज उछाल के बाद अब निवेशक मुनाफावसूली करते दिख रहे हैं। सोने के अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट्स जैसे- गोल्ड, गोल्ड एम, गोल्ड टेन और गोल्ड गिनी भी हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। जानकारों का कहना है कि ऊंचे स्तरों पर खरीदारी कमजोर पड़ने से फिलहाल कीमतों में ठहराव और हल्का दबाव बना रह सकता है।

एनर्जी सेगमेंट पर भी दबाव कायम

एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट्स में भी नरमी बनी हुई है। कच्चा तेल फरवरी कॉन्ट्रैक्ट करीब 0.7% की गिरावट के साथ 5,800 रुपये प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं नैचुरल गैस में गिरावट और गहरी दिखी, जहां कीमतें करीब 1.5% फिसल गईं। वैश्विक स्तर पर मांग और सप्लाई से जुड़े संकेतों के साथ डॉलर की चाल भी एनर्जी कीमतों को प्रभावित कर रही है।

बेस मेटल्स में भी नरमी का रुख

बेस मेटल्स सेगमेंट में भी आज कारोबार कमजोर दिखा। कॉपर, जिंक और निकेल में लगभग 0.5% तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि एल्यूमिनियम में गिरावट सीमित रही। वैश्विक औद्योगिक मांग को लेकर सतर्कता और हालिया तेजी के बाद पोजिशन हल्की करने का असर इस सेगमेंट में दिख रहा है।

चुनिंदा कमोडिटी में दिखी मजबूती

हालांकि पूरे बाजार में कमजोरी के बीच कुछ कॉन्ट्रैक्ट्स मजबूती भी दिखा रहे हैं। इलेक्ट्रिसिटी और मेंथा ऑयल कॉन्ट्रैक्ट्स हल्की तेजी में कारोबार करते नजर आए, जिससे संकेत मिलता है कि बाजार पूरी तरह दबाव में नहीं है, बल्कि सेक्टर-विशेष आधारित कारोबार जारी है। विश्लेषकों के मुताबिक फिलहाल कमोडिटी बाजार कंसोलिडेशन फेज में प्रवेश करता दिख रहा है, जहां निवेशक वैश्विक संकेतों और मांग के रुझान का इंतजार कर रहे हैं। आने वाले सत्रों में डॉलर की चाल, क्रूड कीमतें और वैश्विक आर्थिक संकेत बाजार की अगली दिशा तय करेंगे।

MXC Heat Map 10 Feb

MXC Heat Map 10 Feb

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article