बिजनेस

आईटी शेयरों की गिरावट के बीच गिरावट में खुला बाजार; निफ्टी 24,800 के नीचे, इंफोसिस में 1% से ज्यादा की गिरावट

शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई, जहां आईटी शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स और निफ्टी पर दबाव देखा गया। इंफोसिस के शेयरों में 1% से अधिक की गिरावट रही। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था के मजबूत होने के बावजूद कॉर्पोरेट कमाई में सुस्ती बाजार की रेंज-बाउंड चाल का मुख्य कारण है। निवेशकों को लंबी अवधि में बाजार में बने रहकर गिरावट पर गुणवत्ता वाले शेयरों में निवेश करने की सलाह दी गई है।

Image

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार

Photo : iStock

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को कमजोरी के साथ हुई। आईटी शेयरों में गिरावट के कारण बाजार पर दबाव देखा गया। सुबह 9:25 बजे बीएसई सेंसेक्स 45.58 अंकों की गिरावट के साथ 81,587.44 पर और एनएसई निफ्टी 24.20 अंक बढ़कर 24,857.80 पर कारोबार कर रहा था। आईटी सेक्टर में कमजोरी की वजह से बाजार दबाव में रहा, जिसमें इंफोसिस के शेयर 1% से ज्यादा टूट गए। सेक्टर में निवेशकों की सतर्कता का असर बाजार की चाल पर दिखा।

संस्थागत निवेश बरकरार, बाजार में स्थिरता

Geojit Investments Limited के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वी.के. विजयकुमार ने कहा कि एफआईआई और डीआईआई जैसे संस्थागत निवेशकों का स्थिर प्रवाह बाजार को सहारा दे रहा है, हालांकि किसी बड़े सकारात्मक ट्रिगर की कमी है।

डॉ. विजयकुमार के अनुसार, भारत की मजबूत और लगातार सुधरती अर्थव्यवस्था के बावजूद कॉर्पोरेट कमाई में वो तेजी नहीं दिख रही, जो बाजार को ऊपर ले जा सके। FY25 में निफ्टी की कमाई में सिर्फ 5.5% की वृद्धि हुई, जबकि FY26 के लिए अनुमानित वृद्धि 10% है।

लंबी अवधि में बाजार मजबूत, गिरावट पर खरीदारी का मौका

उन्होंने कहा कि मजबूत GDP ग्रोथ, घटती महंगाई और ब्याज दरें, साथ ही वित्तीय और चालू खाता घाटा में गिरावट जैसे कारक भारत की अर्थव्यवस्था को मीडियम टर्म में मजबूती देंगे। निवेशकों को बाजार में बने रहना चाहिए और गिरावट के मौके पर मजबूत कंपनियों के शेयर खरीदने की सलाह दी गई है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article