बिजनेस

Expert on PSU Banks: पीएसयू बैंकों पर मार्केट एक्सपर्ट की सलाह, 'बेच डालो', जानें किन सेक्टरों में दिया पैसा लगाने का सुझाव

Expert on PSU Banks: पीएसयू बैंकों के बारे में उन्होंने कहा कि अगर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में जमा की लागत (Cost of Deposit) बढ़ती है, तो इसका शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) पर कुछ असर पड़ेगा।

Image

पीएसयू बैंकों के शेयर बेचने की सलाह

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • PSU Banks के शेयर बेचें
  • मार्केट एक्सपर्ट ने दी सलाह
  • टेक-एफएमसीजी में करें निवेश

Expert on PSU Banks: ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन ने पीएसयू बैंकों के बारे में नकारात्मक राय दी है। भसीन ने पीएसयू बैंकों के मामले में सतर्क रहने की सलाह दी है। पीएसयू बैंकों के बारे में उन्होंने कहा कि ये आपको ट्रेडिंग में तेजी तो दे सकते हैं, लेकिन वे अब वह आउटपुट नहीं दे पाएंगे जो वे पहले देते थे। पीएसयू बैंकों के बारे में उन्होंने कहा कि अगर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में जमा की लागत (Cost of Deposit) बढ़ती है, तो इसका शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) पर कुछ असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें -

पीएसयू बैंक शेयर बेचने की सलाह

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के निदेशक संजीव भसीन ने कहा कि मेरी सलाह है कि निवेशक शेयर बेचें। उनका ये सुझाव पीएसयू बैंक शेयरों के बारे में है। उन्होंने कहा कि एसबीआई ने डिपॉजिट रेट बढ़ा दी है, जो बताता है कि फंड या लायबिलिटी फ्रैंचाइजी उतनी तेज़ी से नहीं बढ़ रही है और बैंक को पैसे की अतिरिक्त लागत प्राप्त करने के लिए अपने NIM (शुद्ध ब्याज मार्जिन) का त्याग करना होगा।

भसीन का मानना है कि लार्जकैप बैंक बेहतर वैल्यू ऑफर कर सकते हैं।

क्या होती है कॉस्ट ऑफ डिपॉजिट

जमा की लागत बैंक द्वारा जमा धारकों को दिए जाने वाले ब्याज की औसत लागत है। ऊंची जमा लागत वित्तीय संस्थान या बैंकों की शुद्ध ब्याज इनकम (बैंक द्वारा लोन उत्पादों से मिलने वाले ब्याज आय और बचत या जमा पर धारकों को दिए जाने वाले ब्याज के बीच का अंतर) जनरेट करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है।

किन सेक्टरों पर लगाएं दांव

इस बीच, बुधवार के सत्र के दौरान भसीन ने कहा कि टेक, फार्मा, एफएमसीजी इस समय सीजनली, अमेरिकी संकेतों और लोकल डेमोग्राफिक्स के आधार पर पसंदीदा सेक्टर हैं।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article