बिजनेस

Mahanaryaman Scindia: सिंधिया के बेटे की कंपनी में फ्रॉड, बेचते हैं ऑनलाइन सब्जी, जानें क्या है मामला

Mahanaryaman Scindia: महाआर्यमन सिंधिया ने अपने दोस्त सूर्यांश राणा के साथ मिलकर कृषिस्टार्टअप माय मंडी की शुरुआत साल 2023 में की है। इसके जरिये ऑनलाइन सब्जियों और फलों की बिक्री की जाती है।

Image

महाआर्यमान सिंधिया की कंपनी में रतन टाटा भी निवेशक

Jyotiraditya Scindia Son:केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानार्यमन सिंधिया की कंपनी में फ्रॉड का मामला सामने आया है। स्टार्टअप ‘मायमंडी’ ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपने ही प्रबंधक के खिलाफ धन गबन करने का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। कंपनी ‘मायमंडी ऐप’ के जरिए सब्जियों और फलों की खरीद-फरोख्त करती है। ‘माई मंडी’ ऐप के अनुसार, महानार्यमन सिंधिया इस कंपनी के दो निदेशकों में से एक हैं, जबकि उद्योगपति रतन टाटा इस कंपनी के अन्य निवेशक हैं।

क्या है मामला

मध्य प्रदेश में ग्वालियर स्थित जनकगंज थाने के प्रभारी विपेंद्र चौहान ने बताया कि ‘मायमंडी ऐप’ के ‘अकाउंट मैनेजर’ उत्कर्ष हांडे ने कंपनी के खरीद प्रबंधक शिवम गुप्ता के खिलाफ धन गबन की शिकायत की है।शिकायतकर्ता ने बताया कि कंपनी ‘मायमंडी ऐप’ के जरिए सब्जियों और फलों की खरीद-फरोख्त करती है।पुलिस ने मामला दर्ज कर शिकायत की जांच शुरू कर दी है।यह पूछे जाने पर कि क्या केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के बेटे महानार्यमन इस कंपनी के मालिक हैं, चौहान ने कहा कि उन्होंने शिकायतकर्ता से दस्तावेज मांगे हैं।पुलिस अधिकारी ने बताया कि दस्तावेज मिलने और जांच के बाद गबन और धोखाधड़ी की रकम का पता चल सकेगा।‘माई मंडी’ ऐप के अनुसार, महानार्यमन सिंधिया इस कंपनी के दो निदेशकों में से एक हैं, जबकि उद्योगपति रतन टाटा इस कंपनी के अन्य निवेशक हैं।

क्या है Mymandi App

महाआर्यमन सिंधिया ने अपने दोस्त सूर्यांश राणा के साथ मिलकर कृषिस्टार्टअप माय मंडी की शुरुआत साल 2023 में की है। इसके जरिये ऑनलाइन सब्जियों और फलों की बिक्री की जाती है। अभी माय मंडी ग्वालियर, नागपुर, आगरा और जयपुर आदि शहरों में सर्विस दे रही है। इस ऐप के जरिए किसानों को सीधे जोड़ने की कोशिश है। एप के जरिए किसानों से डायरेक्ट खरीदारी की जाती है और बिचौलिये की भूमिका खत्म हो जाती है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article