बिजनेस

Magenta Lifecare IPO Listing : मजेंटा लाइफकेयर की बंपर लिस्टिंग,पहले ही दिन लगा अपर सर्किट, निवेशक 35 फीसदी मुनाफे में

Magenta Lifecare IPO Listing Date and Time: मजेंटा लाइफकेयर के शेयर की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर 29 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई है। आईपीओ के तहत 35 रुपये के रेट पर शेयर जारी हुए थे। जबकि BSE SME पर इसकी 45 रुपये पर लिस्टिंग हुई है।

Image

मजेंटा आईपीओ लिस्टिंग

Magenta Lifecare IPO Listing: मजेंटा लाइफकेयर (Magenta Lifecare) के शेयर की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। कंपनी के शेयर की 29 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई है। इसके पहले आईपीओ 983 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 35 रुपये के रेट पर शेयर जारी हुए थे। जबकि BSE SME पर इसकी 45 रुपये पर लिस्टिंग हुई है। यानी कि आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग पर 28.57 फीसदी का फायदा हुआ। यही नहीं लिस्टिंग के बाद शेयर में और तेजी आई और यह बढ़कर 47.25 रुपये (Magenta Lifecare Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया। जिससे आईपीओ निवेशक35 फीसदी मुनाफे में हैं।

Magenta Lifecare IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

मजेंटा लाइफकेयर के 7.00 करोड़ के आईपीओ तो तगड़ा रिस्पांस मिला था और यह 983.19 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5-7 जून तक खुला था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 20 लाख नए शेयर जारी गए थे। आईपीओ से जुटाई पूंजी का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और दूसरी जरूरतों के लिए करेगी।

क्या करती है Magenta Lifecare कंपनी

साल 2015 में बनी मजेंटा लाइफकेयर तकिया और गद्दे बनाने वाली कंपनी है। और यह 'मजेंटा' ब्रांड से अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री करती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें, तो मनी कंट्रोल के अनुसार, बीते वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल-दिसंबर की अवधि में इसे 24.36 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। जो वित्त वर्ष 2022-2023 में 24.55 लाख रुपये पर था। वहीं वित्त वर्ष 2021-2022 में यह 18.89 लाख रुपये था।

Magenta Lifecare IPO जानकारी
Magenta Lifecare IPO, शेयर की एंट्रीBSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री
Magenta Lifecare IPO,लिस्टिंग प्रीमियम29% प्रीमियम
Magenta Lifecare IPO,आईपीओ सब्सक्रिप्शन983 गुना सब्सक्राइब
Magenta Lifecare IPO,आईपीओ रेट₹35 प्रति शेयर
Magenta Lifecare IPO,लिस्टिंग रेट₹45 प्रति शेयर
Magenta Lifecare IPO,लिस्टिंग लाभ28.57%
Magenta Lifecare IPO,लिस्टिंग के बाद शेयर की कीमत₹47.25 (अपर सर्किट)
Magenta Lifecare IPO,निवेशकों का लाभ35% मुनाफा
Magenta Lifecare IPO,आईपीओ तारीख5-7 जून
Magenta Lifecare IPO,फेस वैल्यू₹10 प्रति शेयर
Magenta Lifecare IPO,नए शेयर जारी20 लाख
Magenta Lifecare IPO,आईपीओ से जुटाई पूंजी का उपयोगवर्किंग कैपिटल और दूसरी जरूरतों को पूरा करना
Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article