बिजनेस

Luxury House Sales:अमीरों को 4 करोड़ वाला घर पसंद, छह महीने में बिक गए 8500, पुणे बना हॉट स्पॉट

Luxury House Sales: जनवरी-जून, 2024 के दौरान लग्जरी घरों की कुल बिक्री लगभग 8,500 इकाई रही है। पुणे में लग्जरी आवास बिक्री सालाना आधार पर लगभग छह गुना होकर लगभग 1,100 इकाइयों तक पहुंच गई।

Image

लग्जरी घरों की बिक्री बढ़ी

Luxury House Sales: भारत के अमीरों को 4 करोड़ और उससे ज्यादा की कीमत वाले घर ज्यादा पसंद आ रहे हैं। आलम यह है कि इन घरों की मांग में 27 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। और केवल 6 महीने में इनकी बिक्री 8500 यूनिट तक पहुंच गई है। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान यह लगभग 6,700 इकाई थी। इस कैटेगरी में में सबसे ज्यादा बिक्री राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में हुई है।

बिक्री कैसे बढ़ी

रियल एस्टेट परामर्श कंपनी सीबीआरई ने बृहस्पतिवार को जारी अपनी रिपोर्ट ‘इंडिया मार्केट मॉनिटर, 2024 की दूसरी तिमाही’ में कहा कि भारत के लग्जरी आवास (चार करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले)कैटेगरी ने मजबूत बिक्री गति बनाए रखी है। इस खंड में जनवरी-जून, 2024 में 27 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है। देश के सात प्रमुख शहरों में चालू साल के पहले छह माह (जनवरी-जून) में उच्च मांग के कारण चार करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले लग्जरी घरों की बिक्री 27 प्रतिशत बढ़कर लगभग 8,500 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी के अनुसार जनवरी-जून, 2024 के दौरान लग्जरी घरों की कुल बिक्री लगभग 8,500 इकाई रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान यह लगभग 6,700 इकाई थी।

कहां कितनी बिक्री

इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा बिक्री राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में हुई है। इस कैटेगरी के घरों की बिक्री के मामले में सात प्रमुख शहरों में इन तीन क्षेत्रों की ही हिस्सेदारी लगभग 84 प्रतिशत है। इसके अलावा पुणे में लग्जरी आवास बिक्री गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। यहां मांग वार्षिक आधार पर लगभग छह गुना होकर लगभग 1,100 इकाइयों तक पहुंच गई।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article