LPG Cylinder Price Cut: खुशखबरी! 1 दिसंबर से सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानिए आपके शहर में नया रेट

एलपीजी कीमतों में बदलाव का सिलसिला पहले भी जारी रहा है। नवंबर में कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम 5 रुपये कम किए गए थे, जबकि सितंबर में इसमें 51 रुपये तक की बड़ी कटौती हुई थी। हालांकि, अक्टूबर में कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई और कमर्शियल सिलिंडर 16 रुपये महंगा हो गया था।

दिसंबर का पहला दिन देशभर के उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने महीने की शुरुआत में ही एलपीजी गैस सिलिंडर के दामों में कटौती की घोषणा की है। यह कटौती कमर्शियल गैस सिलिंडरों पर लागू की गई है, जिसका असर होटलों, रेस्टोरेंटों और छोटे दुकानदारों की जेब पर पड़ेगा। नई कीमतें 1 दिसंबर, सोमवार से लागू हो चुकी हैं। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम घरों के बजट पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Gas Cylinder

पिछले कुछ महीनों से कमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। नवंबर में तेल कंपनियों ने 5 रुपये की कटौती की थी, जबकि सितंबर में 51 रुपये तक सस्ती हुई थी। हालांकि अक्टूबर में इसकी कीमत 16 रुपये बढ़ाई गई थी। दिसंबर में की गई यह नई कटौती त्योहारों और शादी के सीजन में व्यापारियों को राहत देगी।

End of Feed