बिजनेस

LinkedIn layoffs: छंटनी की मार झेल रहे कर्मचारी का छलका दर्द, कहा-अपना बेस्ट देने के बावजूद नौकरी खोनी पड़ी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 25, 2023, 12:30 PM IST

LinkedIn layoffs: लिंक्डइन के पूर्व कर्मचारी ने यह भी लिखा कि काम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता था। फिर भी उसे नौकरी से निकाल दिया गया। लिखे गए पोस्ट के मुताबिक जब उसे नौकरी से निकालने का पता चला तो उसे लगा कोई गड़बड़ी हुई, लेकिन ऐसा नहीं था वह सच था।

Image

लिंक्डइन ने पिछले महीने 700 लोगों को नौकरी से निकालने की घोषणा की

Photo : iStock

LinkedIn layoffs: लिंक्डइन ने लागत कम करने के लिए पिछले महीने 700 लोगों को नौकरी से निकालने की घोषणा की थी। नौकरी खोजने का लोकप्रिय प्लेटफॉर्म जिसका उपयोग दुनिया भर में लोग करते हैं, उसने खुद सैकड़ों लोगों छंटनी की। रिपोर्टों के अनुसार, छंटनी के दौर ने बिक्री, संचालन और हेल्पिंग टीमों के लोगों को प्रमुख रूप से प्रभावित किया था।

लिंक्डइन के पूर्व कर्मचारी ने छंटनी की कहानी साझा की

लिंक्डइन के पूर्व कर्मचारी ने यह भी लिखा कि काम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता था। फिर भी उसे नौकरी से निकाल दिया गया। लिखे गए पोस्ट के मुताबिक जब उसे नौकरी से निकालने का पता चला तो उसे लगा कोई गड़बड़ी हुई, लेकिन ऐसा नहीं था वह सच था। आज लिंक्डइन पर मेरा आखिरी दिन है। एक सप्ताह पहले , मुझे आधिकारिक घोषणा मिली कि मैं छंटनी से प्रभावित 700 से ज्यादा लोगों में शामिल हूं।

नौकरी खोजने के लिए लिंक्डइन AI का कर रहा उपयोग

इस बीच, अधिकांश तकनीकी कंपनियों की तरह, लिंक्डइन भी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और तकनीक का सर्वोत्तम संभव तरीके से उपयोग करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। समाचार एजेंसी आईएएनएस ने पहले बताया था कि लिंक्डइन एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो नौकरी चाहने वालों की मदद करेगी और उन्हें पर्सनल राइटिंग का सुझाव देगी जिसे वे भर्ती प्रबंधकों को भेज सकते हैं और नौकरी पाने की उनकी संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article