महावीर जयंती की छुट्टी के बावजूद आज 31 मार्च 2026 को क्यों खुली हैं LIC की शाखाएं?

LIC News: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने आज 31 मार्च को ‘महावीर जयंती’ के सार्वजनिक अवकाश के बावजूद अपनी शाखाएं देशभर में खुली रखने का निर्णय लिया। आमतौर पर इस दिन सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं। आइए जानते हैं एलआईसी ने यह फैसला क्यों लिया?

LIC News: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने आज मंगलवार 31 मार्च 2026 को देशभर में अपनी शाखाएं खुली रखने का फैसला किया, जबकि आज के दिन ‘महावीर जयंती’ के कारण सार्वजनिक अवकाश है। आमतौर पर आज के दिन सरकारी दफ्तर और कई संस्थान बंद रहते हैं, लेकिन एलआईसी ने पॉलिसीधारकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह खास व्यवस्था की।

LIC, Life Insurance Corporation of India, Mahavir Jayanti, public holiday

महावीर जयंती पर भी खुली हैं एलआईसी शाखाएं (तस्वीर-istock)

पॉलिसीधारकों की सुविधा बनी प्राथमिकता

एलआईसी के अनुसार, वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन होने की वजह से 31 मार्च काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन बड़ी संख्या में लोग अपनी बीमा पॉलिसी का प्रीमियम जमा करते हैं। अगर शाखाएं बंद रहतीं, तो कई पॉलिसीधारकों को दिक्कत हो सकती थी। इसी परेशानी से बचाने के लिए कंपनी ने छुट्टी के बावजूद अपने कार्यालय खुले रखने का निर्णय लिया।

End of Feed