Layoffs in 2024: साल के पहले 2 हफ्ते में 7500 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी, 46 टेक कंपनियों में हुई जॉब में कटौती

  • Edited by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 14, 2024, 08:19 PM IST

Layoffs in 2024: जेनरेटिव एआई (जेनएआई) से लाखों नौकरियों को खतरा है। वैश्विक छंटनी एक बार फिर भारतीय कार्यबल को प्रभावित करने के लिए तैयार है।

Layoffs in 2024: नए साल में केवल दो सप्ताह हुए हैं। इसी दौरान कम से कम 46 आईटी और टेक कंपनियों (स्टार्टअप सहित) ने 7,500 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया (Layoffs) है और यह संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। जेनरेटिव एआई (AI) से लाखों नौकरियों को खतरा है। वैश्विक छंटनी (Global Layoffs) एक बार फिर भारतीय कार्यबल को प्रभावित करने के लिए तैयार है। टेक सेक्टर में नौकरियों में कटौती पर नजर रखने वाली वेबसाइट, लेऑफ डॉट एफवाईआई के लेटेस्ट डेटा के अनुसार, 46 टेक कंपनियों ने (14 जनवरी तक) 7,528 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

Layoffs in 2024

46 आईटी और टेक कंपनियों (स्टार्टअप सहित) ने 7,500 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

2 साल में 4 लाख से अधिक कर्मचारियों की छंटनी

दुनिया भर में स्टार्टअप समेत टेक कंपनियों ने 2022 और 2023 में 425,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था, जबकि इसी समय सीमा में भारत में 36,000 से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया।

End of Feed