बिजनेस

'Lakh' या 'Lac' चेक पर क्‍या ल‍िखना सही? RBI ने बताया सही तरीका...

क्या आपने गौर किया है कि बड़ी रकम लिखते समय कुछ लोग 'लाख' लिखते हैं और कुछ 'लैक'? असल सवाल यह है सही वर्तनी कौन सी है, और क्या 'लैक' लिखने से आपका चेक अमान्य या रिजेक्ट हो सकता है? आइए RBI के नियमों के हवाले से जानें क्या है चेक पर लिखने का सही तरीका।

Image

Cheque Rule

आज के समय में बैंक हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। चाहे कैश निकालना हो, जमा करना हो या किसी को पेमेंट करना हो, बैंक हर काम के लिए जरूरी हैं। और चेक आज भी किसी को पैसा देने का एक आम तरीका है। जब हम किसी को चेक देते हैं, तो हमें राशि अंकों और शब्दों दोनों में लिखनी होती है। लेकिन चेक के कुछ नियम भी हैं जो रिजर्व बैंक तय करता है। वहीं कुछ लोग चेक लिखते वक्त आम गलती कर देते हैं कुछ Lakh लिखते हैं तो कुछ Lac लिखते हैं। RBI के मुताबिक इसका सही तरीका क्या है आइए जानते हैं?

क्या है दोनों में फर्क?

दरअसल, ‘लाख’ भारतीय काउंटिंग सिस्टम में 1,00,000 रुपये को दर्शाता है। यह शब्द हिंदी और भारतीय संस्कृति में आम है। दूसरी तरफ ‘लैक’ अंग्रेजी डिक्शनरी में एक राल (Lac) के लिए इस्तेमाल होता है, जिसका उपयोग वार्निश, पॉलिश या सीलिंग वैक्स में किया जाता है। लेकिन भारत में कभी-कभी लोग इसे भी 1,00,000 रुपये के लिए लिख देते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों के लिए इस शब्द के इस्तेमाल पर कोई सख्त नियम नहीं बनाया है। लेकिन बैंकों के लिए RBI के मास्टर सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि ‘लाख’ 1,00,000 रुपये के लिए सही शब्द है। RBI के नोटों और वेबसाइट पर भी ‘लाख’ ही इस्तेमाल होता है। यानी ऑफिशियल तौर पर ‘लाख’ लिखना ही सही माना जाता है।

क्या कैंसिल हो जाता है चेक?

अच्छी बात यह है कि अगर आप चेक पर ‘लैक’ लिखते हैं तो भी आपका चेक रद्द नहीं होगा। देश में दोनों शब्द आम हैं और ज्यादातर बैंक दोनों को स्वीकार कर लेते हैं। फिर भी, यूनिफॉर्मिटी और स्पष्टता के लिए चेक पर ‘लाख’ लिखना बेहतर है।

संक्षेप में, चेक पर राशि लिखते समय ‘लाख’ शब्द का इस्तेमाल करें। यह RBI का पसंदीदा शब्द है और वित्तीय दस्तावेजों में किसी भी तरह की गलती या भ्रम से बचाता है। हालांकि ‘लैक’ लिखने से चेक कैंसिल नहीं होगा, लेकिन सही आदत के लिए ‘लाख’ ही उपयोग करना सबसे अच्छा है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article