Bank Holiday Today: क्या आज गुरुवार 15 जनवरी को बैंक बंद हैं या खुले हैं, कहां और क्यों? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज गुरुवार 15 जनवरी 2026 है। आज कई राज्यों में मकर संक्रांति और पोंगल का त्योहार मनाया जा रहा है। इसलिए आपके मन में कंफ्यूजन होगा कि क्या आज बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai)। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आपके बैंक जाने से पहले हम यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट दे रहे हैं। एक बार जरूर देखें (bank se judi khabren)।

Bank Holiday Today: आज गुरुवार 15 जनवरी 2026 है। आज कुछ राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। मकर संक्रांति और पोंगल को लेकर बैंक ग्राहकों के बीच बैंक छुट्टियों को लेकर काफी कन्फ्यूजन है। कई लोग नहीं जानते कि बैंक आज बंद रहेंगे या खुले रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों और रीति-रिवाजों के आधार पर अलग-अलग होती हैं। इससे त्योहारों के समय ब्रांच जाने की प्लानिंग करने वाले ग्राहकों को अक्सर अनिश्चितता का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लें। RBI हर महीने पहले से बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह स्पष्ट किया जाता है कि किस दिन और किस राज्य या शहर में बैंक बंद रहेंगे। RBI की लिस्ट के अनुसार, आज यानी 15 जनवरी को भी कुछ जगहों पर बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आप बैंक ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यहां जान लें कि कहीं आपके शहर में आज बैंक बंद तो नहीं है।

bank se judi khabren, bank se judi jankari, bank holiday, bank holiday today, bank holiday in India

क्या आज बैंक बंद हैं या खुले हैं, देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)

15 जनवरी को कहां और क्यों बंद रहेंगे बैंक?

उत्तरायण पुण्यकाल, पोंगल और माघे/मकर संक्रांति के लिए गुरुवार को कई दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसमें कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। मकर संक्रांति की तिथि को लेकर उत्तर प्रदेश में चल रहा भ्रम अब समाप्त हो गया है। योगी सरकार ने कैलेंडर में संशोधन करते हुए 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस फैसले के बाद प्रदेश भर के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और बैंक गुरुवार, 15 जनवरी को बंद रहेंगे। पहले मकर संक्रांति की छुट्टी 14 जनवरी को निर्धारित की गई थी, क्योंकि आमतौर पर यह पर्व इसी दिन मनाया जाता है। अब निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत 15 जनवरी को राज्य में ‘सार्वजनिक अवकाश’ के रूप में मान्यता दी गई है। बाकी राज्यों में बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।

End of Feed