बिजनेस

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, प्रसारण के लिए जियोस्टार ने सोनी पिक्चर्स से मिलाया हाथ

Team India England Tour Telecast : प्रमुख प्रसारक जियोस्टार और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने 2025 और 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे के लिए सहयोग समझौते की घोषणा की।

Image

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के प्रसारण के लिए अधिकारों का बंटवारा

Photo : iStock

Team India England Tour Telecast : प्रमुख प्रसारक जियोस्टार और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने 2025 और 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे के लिए सहयोग समझौते की सोमवार को घोषणा की। इसके तहत जियोस्टार के पास स्ट्रीमिंग अधिकार होंगे, जबकि सोनी पिक्चर्स के पास टेलीविजन प्रसारण अधिकार होंगे।

स्ट्रीमिंग और टीवी प्रसारण अधिकारों का बंटवारा

इस समझौते के तहत:जियोस्टार को भारत के इंग्लैंड दौरे के सभी मैचों (टेस्ट, वनडे और टी20) का ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग अधिकार प्राप्त होंगे। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया को इन मैचों का टीवी पर प्रसारण अधिकार मिलेगा।

साझेदारी का उद्देश्य और प्रभाव

जियोस्टार के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (खेल एवं सजीव अनुभव) संजोग गुप्ता ने कहा कि यह साझेदारी भारत के इंग्लैंड दौरे तक सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करेगी। वहीं, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ गौरव बनर्जी ने इसे क्रिकेट कवरेज को पुनर्परिभाषित करने वाली ‘अपनी तरह की पहली साझेदारी’ बताया।

मैचों की तारीखें और सीरीज डिटेल

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून को हेडिंग्ले, लीड्स में पहले टेस्ट मैच के साथ शुरू होगी। यह सीरीज ओवल में 31 जुलाई को समाप्त होगी। इस साझेदारी में 2026 की सीमित ओवरों की सीरीज भी शामिल है, जिसमें तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। (भाषा इनपुट के साथ)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article