बिजनेस

Jio Financial Share Target Price: जियो फाइनेंशियल के शेयर में है दम, ये जा सकता है 400 पार, जानें कितना रखें स्टॉप लॉस

Expert on Jio Financial Services Share Price Target: अगर जियो फाइनेंशियल का शेयर 370 रु को पार कर जाता है, तो एक और तेजी का दौर इसमें शुरू हो सकता है, जो संभावित रूप से शेयर को 400 रुपये से ऊपर ले जाएगा। गोयल ने निवेशकों को 320 रुपये पर स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है।

Image

जियो फाइनेंशियल के शेयर में है दम

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • जियो फाइनेंशियल का शेयर करा सकता है फायदा
  • 400 पार जा सकता है शेयर का रेट
  • 320 रु पर रखें स्टॉप लॉस

Jio Financial Services Share Price Target: अरबपति मुकेश अंबानी की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर गुरुवार को फ्लैट दिख रहा है। यानी इसमें कोई खास बढ़त या गिरावट नहीं है। करीब सवा 3 बजे BSE पर जियो फाइनेंशियल का शेयर 0.25 रु या 0.06 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 360.65 रु पर है। ये कंपनी पेमेंट सर्विसेज और बीमा ब्रोकिंग सहित फाइनेंशियल सर्विसेज प्रोवाइड करती है। इस शेयर में आगे अच्छा रिटर्न देने की संभावना है। ऐसा एक मार्केट एक्सपर्ट का मानना है। ईटी नाउ स्वदेश के पैनलिस्ट, अरिहंत कैपिटल के हेड टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट रत्नेश गोयल ने निवेशकों के लिए जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर पर अपनी रणनीति साझा की है। आगे जानिए उनकी राय।

ये भी पढ़ें -

कितना है जियो फाइनेंशियल का शेयर का टार्गेट

गोयल ने कहा कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि शेयर लगातार चार्ट पर पैटर्न बना रहा है। उन्होंने कहा कि 370 रुपये के स्तर पर एक छोटा सा सप्लाई जोन बन सकता है।

अगर शेयर इस स्तर को पार कर जाता है, तो एक और तेजी का दौर इसमें शुरू हो सकता है, जो संभावित रूप से शेयर को 400 रुपये से ऊपर ले जाएगा। गोयल ने निवेशकों को 320 रुपये पर स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है।

2024 में अब तक कैसा रहा प्रदर्शन जियो फाइनेंशियल शेयर का

  • 2024 में अब तक जियो फाइनेंशियल के शेयर ने 53.73 फीसदी रिटर्न दिया है
  • 6 महीनों में इसने 50.5 फीसदी फायदा कराया है
  • एक महीने ये शेयर 2.3 फीसदी ऊपर गया है
  • लिस्टिंग के बाद से अब तक ये 43 फीसदी ऊपर चढ़ा है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article