ITR Filing: इनकम टैक्स विभाग ने जारी किए सभी आईटीआर फॉर्म , घर बैठे ऐसे भरें अपना रिटर्न

आयकर विभाग ने सभी रिटर्न फॉर्म नोटिफाई कर दिए हैं। इसलिए अब रिटर्न भरने में देरी नहीं करें। आप आसानी से अपना रिटर्न ऑनलाइन फाइल कर सकते हैं।

ITR Filing: आयकर विभाग की ओर से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वालों के लिए सभी रिटर्न फॉर्म नोटिफाई कर दिए गए हैं। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ITR फॉर्म 2, 3, 5, 6 और 7, 12 मई को जबकि ITR फॉर्म 1-4 30 मार्च को नोटिफाई किए गए थे। अब अगर आप हर साल रिटर्न फाइल करते हैं तो देर नहीं करे। टैक्स एक्सपर्ट का कहना है कि रिटर्न फाइल करने के लिए अंतिम समय का इंतजार नहीं करना चाहिए। आखिरी समय में हड़बड़ी के चलते गतली होने का चांस अधिक होता है। साथ ही डेडलाइन मिस करने पर पेनल्टी भी देना पड़ता है। आइए जानते हैं कि आप अपना रिटर्न कैसे आसानी से फाइल कर सकते हैं।

ITR

आईटीआर

सबसे पहले फॉर्म डाउनलोड करें

अयकर रिटर्न फाइल करने के लिए सबसे पहले आयकर विभाग से अपनी जरूरत के अनुसार फॉर्म को डाउनलोड करें। उसके बार सही तरीके से भरकर उसे ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।

End of Feed