4 लाख रु महीना कमाता है हर इजराइली, जानें छोटा सा देश कैसे पड़ गया दुनिया पर भारी

Economy of Israel & Its GDP: इजराइल की इकोनॉमी में तीन सेक्टरों का सबसे अहम योगदान है। इनमें कृषि (करीब 2.5%), इंडस्ट्री (करीब 27%) और सर्विसेज (करीब 70%) शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मजबूत है इजराइल की इकोनॉमी
  • सर्विस सेक्टर का बड़ा योगदान
  • प्रति व्यक्ति आय भी शानदार

Economy of Israel & Its GDP: इजराइल की टेक्नोलॉजी का लोहा दुनिया मानती है। इजराइल की कुल जीडीपी (Israel GDP) 46.9 लाख करोड़ रु की है, जबकि प्रति व्यक्ति आय (Israel GDP Per Capita) 48.4 लाख रु है, जो दुनिया में 13वें नंबर पर है। यानी हर इजराइली नागरिक हर महीने 4 लाख रु से अधिक कमाता है। आगे जानिए इजराइल की जीडीपी में किस सेक्टर की कितनी हिस्सेदारी है।

इन तीन सेक्टरों का है योगदान

इजराइल की इकोनॉमी में तीन सेक्टरों का सबसे अहम योगदान है। इनमें कृषि (करीब 2.5%), इंडस्ट्री (करीब 27%) और सर्विसेज (करीब 70%) शामिल हैं। देश के प्रमुख आर्थिक क्षेत्र हाई टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग हैं। इजराइली हीरा इंडस्ट्री हीरे की कटाई और पॉलिशिंग के लिए दुनिया के मेन सेंटर्स में से एक है, जिसकी इसके कुल निर्यात में 23.2% हिस्सेदारी रहती है।

End of Feed