बिजनेस

GAIL India Share Price Target: 1 साल में पैसा हुआ डबल! आगे कितना मिलेगा रिटर्न; एक्सपर्ट ने दिया ये टारगेट

GAIL India Share Price Target: GAIL India स्टॉक में ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट ने निवेश की राय दी है। इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को पिछले 1 साल में करीब 100.48 फीसदी का रिटर्न दिया है। एक्सपर्ट ने इसका शेयर प्राइस टारगेट और स्टॉप लॉस बताया है।

Image

गेल इंडिया शेयर प्राइस टार्गेट

GAIL India Share Price Target: ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट ने GAIL India स्टॉक में निवेश की राय दी है। एक्सपर्ट इसके साथ ही ने इस स्टॉक का टारगेट और Stop-Loss भी बताया है। इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को पिछले 1 साल में करीब 100.48 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 1,52,575.19 करोड़ रुपये है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

GAIL India Share Price Target

ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट ने GAIL India Share को BUY करने की सलाह दी है। उन्होंने GAIL India का टारगेट प्राइस 255 रुपये बताया है। साथ ही Stop-Loss 225 रुपये का बताया है।

GAIL India Share price History

GAIL India स्टॉक पिछले 1 हफ्ते में 3.32 फीसदी, पिछले 2 हफ्ते में 0.06 फीसदी, पिछले 1 महीने में 1.49 फीसदी, पिछले 3 महीने में 20.55 फीसदी उछला है। पिछले 1 साल में कंपनी का शेयर 100.48 फीसदी उछला है। पिछले 2 साल में इस कंपनी के स्टॉक ने अपने निवेशकों को 164.57 फीसदी का रिटर्न दिया है।

GAIL India का 52 हफ्ते का हाई और लो लेवल

कंपनी का 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 246.35 रु और 52 सप्ताह का निचला स्तर 111.50 रु है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी के कारोबार में नेचुरल गैस की मार्केटिंग करना शामिल है। गेल एलपीजी के ट्रांसमिशन, पेट्रोकेमिकल्स और तरल हाइड्रोकार्बन के मैन्युफैक्चरिंग में भी शामिल है। कंपनी ने अस्सी के दशक के आखिरी में एक गैस ट्रांसमिशन कंपनी के रूप में शुरुआत की और 16,050 किमी की प्राकृतिक गैस पाइपलाइनों का एक बड़ा नेटवर्क स्थापित करके व्यवस्थित रूप से विकसित हुई है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article