बिजनेस

20 हजार रुपये के निवेश से जमा करें 3.7 करोड़ रुपये, यहां समझें पूरा कैलकुलेशन

20,000 रुपये की SIP को हर साल 10% बढ़ाने वाली Step-up SIP लंबे समय में बड़ा फंड बनाने का आसान तरीका है।

Image

Step Up SIP (Photo: iStock)

जैसे-जैसे आपकी सैलरी बढ़ती है वैसे-वैसे आपकी बचत करने की क्षमता भी बढ़ती है। शुरुआत में बड़ी रकम निवेश करना मुश्किल लग सकता है, लेकिन हर साल थोड़ा-थोड़ा बढ़ाना आसान होता है। यही वजह है कि Step-up SIP लंबे समय में महंगाई से लड़ने और मजबूत फंड बनाने का सबसे समझदार तरीका माना जाता है।

छोटे निवेश से बनेगा बड़ा फंड

Step Up SIP

Step Up SIP (Photo: iStock)

हम में से ज्यादातर लोग निवेश के मामले में एक कॉमन गलती करते हैं। वह है सही समय का इंतजार जो कभी नहीं आता है। हमें लगता है कि जब शेयर मार्केट पूरी तरह नीचे आ जाएगा, तभी पैसा लगाना चाहिए। लेकिन मार्केट में बेहतर रिटर्न पाने का गणित असल में यह है कि आप कितने लंबे समय तक निवेशित रहते हैं। लंबी अवधि में अच्छी वेल्थ बनाने के लिए अनुशासन और समय मायने रखता है। आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप छोटे निवेश से बड़ा फंड बनाया जा सकता है-

Step-up SIP क्या होता है?

सबसे पहले यही समझते हैं कि Step-up SIP क्या होता है। Step-up SIP एक ऐसी निवेश सुविधा है, जिसमें आप हर साल अपनी SIP राशि थोड़ी-थोड़ी बढ़ाते हैं। यह आपकी बढ़ती कमाई के साथ निवेश को भी बढ़ाने में मदद करता है।

कैसे काम करता है Step-up SIP?

Step-up SIP में पैसा कैसे बढ़ता है, इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए आपने हर महीने 20,000 रुपये की SIP शुरू की। अब अगर आप अगले 20 साल तक हर महीने सिर्फ 20,000 रुपये ही निवेश करते रहते हैं और 12% सालाना रिटर्न (अनुमानित) मिलता है तो आपका कुल रिटर्न करीब 1.8 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

डिटेल्सराशि
मासिक निवेश20,000 रुपये
निवेश अवधि20 साल
अनुमानित रिटर्न12% सालाना
कुल अनुमानित वैल्यूकरीब 1.8 करोड़ रुपये

अब हम Step-up SIP के फायदे को समझते हैं। अगर आप हर साल आप अपनी SIP की राशि सिर्फ 10% बढ़ा दें तो एक साल बाद 20,000 रुपये की जगह 22,000 रुपये निवेश करना शुरू कर दें। इसी तरह यह राशि लगातर बढ़ती जाएगी। यह छोटा सा बदलाव लंबे समय में बहुत बड़ा फर्क पैदा करता है। सालाना SIP की रकम में सिर्फ 10 फीसदी की बढ़ोतरी से हम 20 साल बाद करीब 3.7 करोड़ रुपये जमा कर लेंगे।

डिटेल्सराशि
शुरुआती मासिक निवेश20,000 रुपये
सालाना बढ़ोतरी10%
निवेश अवधि20 साल
अनुमानित रिटर्न12% सालाना
कुल अनुमानित वैल्यूकरीब 3.7 करोड़ रुपये

किन लोगों के लिए अच्छा विकल्प

आप दोनों उदाहरण से फर्क साफ है कि कैसे सालाना SIP की रकम में बढ़ोतरी से हम दोगुना से अधिक रकम जमा कर सकते हैं। यह नौकरीपेशा या छोटे बिजनेस करने वाले लोगों के लिए वेल्थ क्रिएशन का अच्छा विकल्प माना जाता है । वे अपनी सालाना इंक्रीमेंट की साथ अपनी SIP की राशि में बढ़ोतरी कर आसानी से बड़ा फंड जमा कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article