अगर आप भी ज्यादा कमाई और रिटर्न के लिए निवेश विकल्प तलाश रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। सुरक्षित और बेहतर रिटर्न के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। इसमें आपका पैसा डूबता भी नहीं है और आपको गारंटीड फिक्स्ड रिटर्न भी मिलता है। अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं, तो जहां बड़े बैंक एफडी की ब्याज दरें घटा चुके हैं, वहीं कुछ छोटे फाइनेंस बैंक अभी भी 8% से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इनमें से कुछ बैंकों में तो रेट 9% तक पहुंच रही है। आइए आपको बताते हैं किन बैंकों में आपको कितना रिटर्न मिल रहा है।
सबसे ज्यादा यहां मिल रहा है रिटर्न
सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले बैंकों की बात करें तो स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक फिलहाल 18 महीने से ज्यादा की अवधि पर 9% ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 1001 दिन की एफडी पर 8.60%, सुर्योदय बैंक 30 महीने से ज्यादा की एफडी पर 8.40%, उत्कर्ष बैंक 2 से 3 साल की एफडी पर 8.25% और जना बैंक 5 साल की एफडी पर 8.20% का इंटरेस्ट दे रहे हैं।
अगर आप 1 साल के लिए एफडी करना चाहते हैं तो सुर्योदय बैंक सबसे ज्यादा 7.90% ब्याज दे रहा है। वहीं, 3 साल की एफडी पर स्लाइस और उत्कर्ष दोनों 8.25% ऑफर कर रहे हैं। लंबी अवधि यानी 5 साल के लिए जना बैंक की एफडी सबसे बेहतर है, जहां 8.20% तक ब्याज मिल रहा है।
छोटे बैंकों में भी बेहतर रिटर्न
छोटे फाइनेंस बैंकों में एफडी करने का फायदा तो है, लेकिन सावधानी जरूरी है। ये बैंक DICGC के तहत 5 लाख रुपये तक डिपॉजिट इंश्योरेंस देते हैं, फिर भी निवेश से पहले बैंक की क्रेडिट रेटिंग और शर्तें जरूर चेक करनी चाहिए।अगर आप कम समय के लिए ज्यादा रिटर्न चाहते हैं, तो सुर्योदय की 1 साल की एफडी सही विकल्प हो सकती है। वहीं, 2.5 से 3 साल की अवधि के लिए स्लाइस और सुर्योदय अच्छे विकल्प हैं। और 5 साल के लिए जाना चाहते हैं, तो जना बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है।
