इंडसइंड बैंक की पहली तिमाही के नतीजों के बाद शेयर प्राइस में उछाल

Indusind Bank Share Price: इंडसइंड बैंक के शेयर Q1 के नतीजों के बाद 2% बढ़कर ₹819 पर पहुंचे। हालांकि, स्टैंडअलोन प्रॉफिट 68% गिरकर ₹684 करोड़ और कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 72% घटकर ₹604 करोड़ रहा। लोन में गिरावट और खराब कर्ज के प्रावधानों में बढ़ोतरी मुख्य कारण रहे। बैंक की NII 14% घटकर ₹4,640 करोड़ रही।

Indusind Bank Share Price: प्राइवेट लेंडर इंडसइंड बैंक के शेयर पहले तिमाही ने नतीजों के बाद 2% तक चढ़कर ₹819 पर पहुंच गए। हालांकि, बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 68% गिरकर ₹684 करोड़ रहा, जिसकी प्रमुख वजह लोन में गिरावट और संभावित खराब लोन के लिए प्रावधानों में वृद्धि रही। कंसोलिडेटेड आधार पर बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 72% गिरकर ₹604 करोड़ रहा। तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 14% घटकर ₹4,640 करोड़ रही।

Indusind Bank Share Price

Indusind Bank Share Price (तस्वीर-istock)

इंडसइंड बैंक का शुद्ध लाभ 72% घटकर ₹604 करोड़ पर

प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक का जून 2025 में समाप्त तिमाही (Q1 FY26) का एकीकृत शुद्ध लाभ 72 प्रतिशत घटकर ₹604 करोड़ रह गया है। पिछले साल इसी तिमाही में बैंक ने ₹2,171 करोड़ का लाभ दर्ज किया था।

End of Feed