Indo MIM IPO GMP Today : ₹14550 लगाने पर ₹5700 तक प्रॉफिट! 20.64 लाख बोलियां लगीं, आज आखिरी मौका

Indo MIM IPO GMP Today: भले ही शेयर बाजार ज्यादातर निवेशकों को फिलहाल प्रॉफिट बनाने का मौका नहीं दे रहा है। लेकिन, Indo MIM IPO GMP अलग कहानी बता रहा है। GMP के हिसाब से निवेशकों को यहां 40% तक प्रॉफिट मिल सकता है।

Indo MIM IPO GMP Today: अगर आप किसीIPO में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो Indo MIM IPO में आज निवेश का आखिरी मौका है। कंपनी का ₹3,811.21 करोड़ का IPO 27 जुलाई को बंद हो रहा है। ग्रे मार्केट में यह IPO मजबूत प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के मुताबिक, IPO की संभावित लिस्टिंग करीब 39% प्रीमियम पर हो सकती है। वहीं, IPO के आखिरी दिन सुबह तक इसे 20.64 लाख से ज्यादा आवेदन (बोलियां) मिल चुकी थीं, जिससे निवेशकों की अच्छी दिलचस्पी दिखाई दे रही है।

Indo MIM IPO GMP

मजबूत लिस्टिंग के मिल रहे संकेत

क्या है मुनाफे का गणित?

Indo MIM IPO का अपर प्राइस बैंड ₹485 प्रति शेयर है और एक लॉट में 30 शेयर हैं। एक लॉट की कीमत ₹14,550 तय की गई है। वहीं, फिलहाल GMP ₹190 प्रति शेयर, जो 39% प्रीमियम के साथ ₹675 प्रति शेयर पर लिस्टिंग का संकेत दे रहा है। इस तरह हर शेयर पर ₹190 यानी एक लॉट पर करीब ₹5,700 तक के मुनाफे का संकेत है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम केवल बाजार की धारणा दर्शाता है। वास्तविक लिस्टिंग प्राइस इससे अलग भी हो सकती है।

End of Feed