₹9,800 करोड़ की और गिरावट! लगातार तीसरे हफ्ते गिरा विदेशी मुद्रा भंडार

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे बड़ी गिरावट फॉरेन करेंसी असेट्स (FCA) में दर्ज की गई, जो करीब 1.20 अरब डॉलर घट गया। इसके अलावा, विशेष आहरण अधिकार (SDR) में भी 119 मिलियन डॉलर की कमी आई, जबकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास जमा रिजर्व में 13 मिलियन डॉलर की गिरावट देखी गई।

Foreign Currency Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे हफ्ते गिरा है। 18 जुलाई 2025 को खत्म हुए सप्ताह में इसमें करीब 1.18 अरब डॉलर (लगभग ₹9,800 करोड़) की गिरावट आई है। अब भारत का कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व घटकर 695.49 अरब डॉलर रह गया है, जबकि इससे पहले यह 704.88 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर था (सितंबर 2024 में)।

Foreign reserve exchange

Foreign reserve exchange (Pic Credit: istock)

क्या-क्या घटा?

End of Feed