Dollar के मुकाबले रुपया @91 के पार: जानें सोना-चांदी, शेयर और म्यूचुअल फंड निवेश पर क्या होगा असर?

US Dollar vs INR: भारतीय करेंसी रुपया (INR) अमेरिकी डॉलर (USD) के मुकाबले लगातार गिरता जा रहा है। यह आज (16 दिसंबर 2025) शुरुआती कारोबार में नया निचला स्तर 91.19 छू गया। इस गिरावट के साथ, रुपये ने वर्ष की शुरुआत से अब तक (YTD) 6% की कमी दर्ज की। रुपया कमजोर होने से सीधे विदेशी मुद्रा निवेशकों की रिटर्न प्रभावित हुई और अप्रत्यक्ष रूप से सोना, चांदी, म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार निवेशकों पर भी असर पड़ा।

US Dollar vs INR: भारतीय रुपया (INR) अमेरिकी डॉलर (USD) के मुकाबले लगातार कमजोर होता जा रहा है और मंगलवार (16 दिसंबर 2025) की सुबह के कारोबार में 91.19 के नए निचले स्तर तक पहुंच गया। साल की शुरुआत से अब तक रुपया करीब 6% गिर चुका है। इस गिरावट का असर सीधे विदेशी निवेशकों (FIIs) की रिटर्न पर पड़ रहा है, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से सोना, चांदी, म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश करने वालों की आमदनी पर भी असर हुआ है।

Indian Rupee, USD, INR, US Dollar vs INR

रुपया 91.19 के नए निचले स्तर पर, निवेशकों के रिटर्न पर गहरा असर! (तस्वीर-istock)

FIIs के बिकवाली से शेयर बाजार में दबाव

एक्सपर्ट्स का मानना है कि रुपया कमजोर होने के कारण विदेशी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है, जिससे उन्होंने भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली शुरू कर दी है। यह बिकवाली इतनी तेज है कि घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) भी लंबे समय तक तेजी को बनाए नहीं रख पा रहे हैं। उदाहरण के तौर पर निफ्टी 50 में हाल ही में 25,750 से 26,350 तक का उछाल आया, लेकिन FIIs की बिकवाली के चलते इस स्तर को टिकाए रखना मुश्किल हो गया। घरेलू निवेशक रुपया कमजोर होने पर कुछ हद तक खरीदारी करते हैं, लेकिन जब अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 98 के नीचे गिर गया, तो घरेलू खरीदारी और तेज हो गई। इसके कारण भारतीय सोना, चांदी, म्यूचुअल फंड और स्टॉक्स सहित कई निवेशों पर असर पड़ा है।

End of Feed