IEC 2025: विनीत जैन बोले- भारत सिर्फ उभरती शक्ति नहीं, वैश्विक नेतृत्व के लिए तैयार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के नेताओं और अंतरराष्ट्रीय रणनीतिकारों की मौजूदगी में द टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन ने वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और भू-राजनीतिक बदलावों के बीच भारत की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया सिर्फ आपस में जुड़ी हुई नहीं, बल्कि यह परस्पर निर्भर और तेजी से प्रतिस्पर्धात्मक होती जा रही है।

IEC 2025: द टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन ने इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2025 में अपने मुख्य संबोधन के दौरान भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और रणनीतिक स्थिति को रेखांकित किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के नेताओं और अंतरराष्ट्रीय रणनीतिकारों की मौजूदगी में विनीत जैन ने वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और भू-राजनीतिक बदलावों के बीच भारत की मजबूती पर जोर दिया। प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए विनीत जैन ने कहा कि आज की दुनिया 'सिर्फ आपस में जुड़ी हुई नहीं, बल्कि यह परस्पर निर्भर और तेजी से प्रतिस्पर्धात्मक होती जा रही है।' उन्होंने कहा कि इस तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत एक 'निर्णायक, स्थिरता प्रदान करने वाली और भविष्य की ओर देखने वाली शक्ति' के रूप में उभरा है।

IEC 2025

इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित करते द टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन।

विनीत जैन ने कहा, 'हमारी जीडीपी के ताजा आंकड़े भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि भारत की संरचनात्मक वृद्धि, विनिर्माण क्षेत्र की गति, मजबूत वित्तीय क्षेत्र, विस्तारित बुनियादी ढांचे और सशक्त उद्यमशीलता पर आधारित है। इस मौके पर विनीत जैन ने संरक्षणवादी टैरिफ, वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक तनाव जैसे वैश्विक दबावों को स्वीकार करते हुए कहा कि इसके बावजूद भारत ने स्पष्टता और दृढ़ संकल्प के साथ अपनी आर्थिक दिशा बनाए रखी है।

End of Feed