बिजनेस

तेल दामों में वृद्धि के बीच सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर लगाया विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क; डीजल पर राहत

Petrol-Diesel Price Hike: केंद्र सरकार ने ईंधन के निर्यात को लेकर शुक्रवार की शाम एक बड़ा फैसला लिया। इस फैसले के तहत देश से बाहर भेजे जाने वाले पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स यानी अप्रत्याशित लाभ कर लगाया गया है।

Image

पेट्रोल-डीजल

Photo : iStock

Petrol-Diesel Price Hike: केंद्र सरकार ने ईंधन के निर्यात को लेकर शुक्रवार की शाम एक बड़ा फैसला लिया। इस फैसले के तहत देश से बाहर भेजे जाने वाले पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स यानी अप्रत्याशित लाभ कर लगाया गया है, जबकि डीजल और एटीएफ के निर्यात शुल्क में कटौती की गई है।

कब से लागू होंगी नई दरें

बकौल रिपोर्ट्स, नई दरें 16 मई से लागू होंगी। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस शून्य रहेगा। साथ ही घरेलू खपत के लिए जारी पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा ड्यूटी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

डीजल-ATF पर घटाया टैक्स

यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब देश में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है। पश्चिम एशिया संकट की शुरुआत के बाद पहली बार पेट्रोल पर 3 रुपये प्रति लीटर का विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) लगाया गया है।वहीं, डीजल के निर्यात पर शुल्क 23 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 16.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, और विमान ईंधन (ATF) पर शुल्क 33 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 16 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर सड़क और अवसंरचना उपकर शून्य रहेगा। इसके अलावा, घरेलू खपत के लिए स्वीकृत पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के दौरान ईंधन की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए अप्रत्याशित लाभ कर लगाया गया है।

सनद रहे कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई की थी, जिसके बाद तेहरान की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। इसके बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं, जबकि संघर्ष से पहले यह कीमत करीब 73 डॉलर प्रति बैरल थीं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article