पश्चिम एशिया संकट में राहत: रत्न-आभूषण निर्यातकों को मिली 30 दिन की अतिरिक्त छूट

Gem and Jewelry Export: सरकार ने सोमवार को रत्न और आभूषण उद्योग को कुछ नियमों और दायित्वों को पूरा करने के लिए 30 दिन की अतिरिक्त समय सीमा दी है। यह कदम विशेष रूप से पश्चिम एशिया में हाल ही में उत्पन्न संकट के प्रभाव को कम करने और उद्योग को निर्यात और संचालन में आसानी प्रदान करने के लिए उठाया गया है।

Gem and Jewelry Export: सरकार ने सोमवार (30 मार्च 2026) को रत्न और आभूषण उद्योग को कुछ जरूरी नियमों को पूरा करने के लिए 30 दिन की अतिरिक्त समय सीमा देने का फैसला किया है। यह कदम विशेष रूप से पश्चिम एशिया में हाल ही में उत्पन्न हुए संकट के कारण इस क्षेत्र को मदद पहुंचाने के लिए उठाया गया है। पश्चिम एशिया भारत के रत्न और आभूषण निर्यात का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा है। वित्त वर्ष 2025-26 के अप्रैल से फरवरी तक इस क्षेत्र का निर्यात लगभग 26.2 अरब डॉलर रहा है।

Gem and jewelry export, Middle East, compliance

सरकार ने रत्न और आभूषण क्षेत्र के लिए दी 30 दिन की अतिरिक्त छूट (तस्वीर-istock)

निर्यातकों को राहत देने का उद्देश्य

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक इस उपाय का मुख्य उद्देश्य उद्योग के लिए अनुपालन प्रक्रिया को आसान बनाना और मौजूदा समय में सामने आने वाली परिचालन कठिनाइयों को कम करना है। पिछले महीने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के कारण पश्चिम एशिया में हवाई और समुद्री माल की आवाजाही प्रभावित हुई है। इस स्थिति ने निर्यातकों के कामकाज को काफी प्रभावित किया।

End of Feed