बिजनेस

10000 रुपए की SIP से कितने दिन में बन जाएंगे करोड़पति?

अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। अगर आपका टारगेट सिर्फ ₹1 करोड़ का है, तो इसके लिए आपको लगभग 20 से 21 साल तक निवेश करना होगा। यानी धैर्य और अनुशासन बनाए रखेंगे, तो ₹10,000 की छोटी SIP भी आपको करोड़पति बना सकती है।

Image

SIP Crorepati

आजकल ज्यादातर लोग म्यूचुअल फंड्स को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर रहे हैं। वजह साफ है छोटी-छोटी रकम से भी लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। अगर आप भी म्यूचुअल फंड में SIP यानी सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान शुरू करने का सोच रहे हैं, तो आपके मन में जरूर सवाल होगा कि हर महीने 10,000 रुपये की SIP करने पर कितने दन में करोड़पति बना जा सकता है?

SIP से कब बनेगा करोड़पति?

अगर आप हर महीने ₹10,000 की SIP करते हैं और औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो लगभग 25 साल में आपका फंड 2 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। इस दौरान आपकी कुल निवेश राशि करीब 30 लाख रुपये होगी, जबकि कंपाउंडिंग की ताकत से 1.40 करोड़ रुपये से ज्यादा का ब्याज (ग्रोथ) मिलेगा। यानी मैच्योरिटी पर आपके पास लगभग ₹1.70 से ₹2 करोड़ रुपये तक की राशि होगी।

1 करोड़ तक पहुंचने में कितना समय लगेगा?

अगर आपका टारगेट सिर्फ ₹1 करोड़ का है, तो इसके लिए आपको लगभग 20 से 21 साल तक निवेश करना होगा। यानी धैर्य और अनुशासन बनाए रखेंगे, तो ₹10,000 की छोटी SIP भी आपको करोड़पति बना सकती है।

कैसे करें कैलकुलेशन?

आज इंटरनेट पर ढेरों SIP कैलकुलेटर उपलब्ध हैं। इनके जरिए आप आसानी से यह जान सकते हैं कि कितने समय में आपका निवेश कितनी राशि तक पहुंच सकता है।

सबसे पहले किसी SIP Calculator वेबसाइट (जैसे Groww, आदि) पर जाएं।

वहां अपनी मंथली इन्वेस्टमेंट (₹10,000), अनुमानित रिटर्न (12%) और निवेश अवधि (सालों में) भरें।

इसके बाद आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आपके पैसे कितने साल में कितने बढ़ जाएंगे।

क्यों जरूरी है SIP?

SIP की सबसे बड़ी खूबी है कि आप कम रकम से शुरुआत कर सकते हैं। इसमें मार्केटz का रिस्क समय के साथ बैलेंस हो जाता है और लंबी अवधि में कंपाउंडिंग की वजह से बड़ा फंड बन जाता है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article