Mutual Fund में SIP की रकम बढ़ाने का सही समय क्या है? जानिए परफेक्ट टाइम

SIP बढ़ाने का कोई एक निश्चित समय नहीं है। Salary Hike, EMI खत्म होना, खर्च कम होना या Income बढ़ना इसके अच्छे मौके हो सकते हैं।

SIP के जरिए म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करने वाले लोगों को अक्सर सलाह दी जाती है कि समय के साथ SIP की रकम भी बढ़ाते रहना चाहिए। इसकी वजह यह है कि जैसे-जैसे आमदनी बढ़ती है और महंगाई बढ़ती है, वैसे-वैसे पुराने निवेश की रकम फाइनेंशियल गोल के लिए कम पड़ सकती है। Step-Up SIP इसी तरीके को अपनाने का एक साधन है, जिसमें तय अंतराल पर SIP की रकम बढ़ाई जाती है। एसआईपी बढ़ाने का सही समय कैसे तय किया जाए आइए समझते हैं-

SIP

कब बढ़ाएं एसआईपी की रकम (AI Generated Image)

Salary Hike के बाद बढ़ाएं SIP

SIP बढ़ाने का सबसे अच्छा समय आपकी Salary Hike या इनकम के बढ़ने के बाद हो सकता है। मान लीजिए आपकी सैलरी में हर साल 8-10% की बढ़ोतरी होती है, लेकिन SIP पिछले कई साल से 5,000 रुपये ही है। ऐसे में बढ़ी हुई आय का कुछ हिस्सा SIP में बढ़ाना समझदारी हो सकती है।

End of Feed