NSDL IPO Allotment Status: एनएसडीएल आईपीओ अलॉटमेंट एस्टेटस कैसे करें चेक, जानें डिटेल

NSDL IPO Allotment Status: एनएसडीएल आईपीओ आवंटन स्टेटस आज (4 अगस्त) किसी भी समय जारी होने की संभावना है। जिन निवेशकों ने एनएसडीएल के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में आवेदन किया है, वे अब इसका आवंटन स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं।

NSDL IPO Allotment Status : नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) की अलॉटमेंट एस्टेटस आज, 4 अगस्त को किसी भी समय तय होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों ने इस इश्यू के लिए आवेदन किया था, वे अब आईपीओ रजिस्ट्रार की वेबसाइट एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (लिंक इनटाइम इंडिया) पर अपनी अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, एनएसडीएल के आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए, बोलीदाताओं को अपना पैन डिटेल देना होगा।

NSDL IPO Allotment Status

एनएसडीएल आईपीओ (तस्वीर-Canva)

NSDL IPO Allotment Status कैसे चेक करें?

  • MUFG Intime India Private Ltd (Link Intime) पर MUFG Intime India Allotment Link वेबसाइट पर जाएं।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से "NSDL IPO" चुनें
  • अपना Application Number/PAN/DP या Client ID/IFSC दर्ज करें।
  • दिए गए निर्देशों का पालन करें, आपकी आवंटन स्टेटस सामने आ जाएगी।

End of Feed