Working Hours: सप्ताह में काम के घंटे कितने होने चाहिए? 70 या 90, आकाश अंबानी ने कही अलग बात

Working Hours: सप्ताह में काम के घंटे कितने होने चाहिए इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति (Narayana murthy) के 70 घंटे काम की वकालत के बाद लार्सन एंड टुब्रो के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यम (SN subrahmanyam) ने कहा कि कर्मचारियों को 90 घंटे काम करना चाहिए। अब मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे और रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने इन दोनों की बातों को खारिज कर दिया और उन्होंने अलग राय रखी।

Working Hours: सप्ताह में 70 घंटे और 90 घंटे काम करने की वकालत के बीच देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे और रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने शुक्रवार (28 फरवरी) को कहा कि उनके लिए किसी दफ्तर में बिताए गए कामकाजी घंटों से ज्यादा काम की गुणवत्ता मायने रखती है। अंबानी की यह टिप्पणी प्रति सप्ताह वर्किंग प्लेस पर बिताए जाने वाले घंटों की संख्या को लेकर जारी बहस के बीच आई है।

week working hours, akash ambani

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी (तस्वीर-x)

'काम के घंटे नहीं, वर्क क्वालिटी चाहिए'

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने कहा कि काम और परिवार दोनों ही उनके जीवन की सबसे बड़ी प्राथमिकताएं हैं और किसी व्यक्ति के लिए जीवन में अपनी प्राथमिकताओं को जानना बहुत महत्वपूर्ण है। आकाश अंबानी ने 'मुंबई टेक वीक' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इसके बारे में (काम पर बिताए जाने वाले समय के बारे में) समय और घंटों की मात्रा के लिहाज से नहीं सोचता। यह आपके हर दिन किए जाने वाले काम की गुणवत्ता के बारे में है।

End of Feed