Israel-Iran Conflict: इजराइल-ईरान लड़ाई की क्या भारत पर भी आएगी आंच! महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीजल?

Israel-Iran Conflict:ईरान और इजरायल के बीच युद्ध से कई संकट गहराते जा रे है। इसकी वजह से इसका वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी असर पड़ता दिख रहा है। खासकर पेट्रोल और कच्चे तेल की कीमतों पर इसका सीधा प्रभाव देखने को मिलता है। तो क्या इस संघर्ष के कारण पेट्रोल की कीमतें बढ़ेंगी?

नई दिल्ली: ईरान और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष का भारत में पेट्रोल की कीमतों पर इसका असर हो सकता है। इसका मुख्य कारण मध्य पूर्व में अस्थिरता के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी है जो ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

petrol diesel

भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत का 85% से ज्यादा आयात करता है

भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत का 85% से ज्यादा आयात करता है, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी मूल्य वृद्धि का घरेलू अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की संभावना है। कच्चे तेल में तेजी की वजह इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष का बढ़ना है, जिससे आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

End of Feed