बिजनेस

Hindalco Industries share price: हिडाल्को का इस राज्य में 25000 करोड़ रुपये निवेश का प्लान, जानें खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

Hindalco Industries share price:बीएसई पर शेयर 691.20 रुपये प्रति शेयर के पिछले बंद भाव से 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 698.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। शुक्रवार को हिंडाल्को लिमिटेड के शेयर 694.75 रुपये प्रति शेयर पर खुले और 702.40 रुपये प्रति शेयर के इंट्राडे हाई और 693.35 रुपये प्रति शेयर के इंट्राडे लो को छुआ।

Image

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड।

Photo : Times Now Digital

Hindalco Industries news: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर चर्चा में हैं, क्योंकि कंपनी ने ओडिशा में कई औद्योगिक परियोजनाओं में 25,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की योजना बनाई है। राज्य में औद्योगिक बुनियादी ढांचे के निर्माण और विकास के लिए ओडिशा सरकार की नोडल एजेंसी आईडीसीओ ओडिशा ने शुक्रवार को घोषणा की कि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने कंसारीगुडा, रायगढ़ में 3-एमटीपीए 'आदित्य एल्युमिना रिफाइनरी' स्थापित करने की योजना बनाई है।

आईडीसीओ ओडिशा ने अपने एक्स हैंडल पर कहा, "8,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ, प्रस्तावित परियोजना एल्यूमीनियम क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करेगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी।"हिंडाल्को रायगढ़ जिले के कंशारीगुडा में तीन एमटीपीए आदित्य एल्युमिना रिफाइनरियों पर 8,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है। विस्तार परियोजना का रायगढ़ और कोरापुट क्षेत्रों में काफी आर्थिक प्रभाव पड़ेगा।

Hindalco Industries share price target 2024: हिंडाल्को शेयर मूल्य लक्ष्य

इस बीच, ब्रोकरेज हाउस कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने हिंडाल्को के शेयरों को ADD रेटिंग दी है। फर्म ने 5 जुलाई, 2024 की अपनी रिपोर्ट में 692 रुपये के सीएमपी का हवाला दिया और कंपनी के लिए 755 रुपये का उचित मूल्य निर्धारित किया।

Hindalco Industries share price forecast: हिंडाल्को शेयर मूल्य इतिहास

अगर हम बीएसई के आंकड़ों पर नज़र डालें तो इस शेयर ने पिछले तीन महीनों में 22.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले दो सालों में इस शेयर ने अपने शेयरधारकों को 102.35 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है और YTD पर 14.64% की वृद्धि हुई है और 5 जुलाई तक पिछले एक साल में 65.71 प्रतिशत की बढ़त हुई है।

Hindalco Industries Result: हिंडाल्को Q4 FY24 रिजल्ट

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने मार्च तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ में 31.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो 3,174 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा, हिंडाल्को का तांबा कारोबार से तिमाही राजस्व 13,424 करोड़ रुपये रहा, जो अधिक मात्रा के कारण साल-दर-साल 20 प्रतिशत अधिक है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article