बिजनेस

HDB Financial Services IPO: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज आईपीओ लाने की तैयारी में, शुरू कर दी प्रक्रिया

HDB Financial Services IPO: गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने आईपीओ लाने जा रही है। उसने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Image

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज

HDB Financial Services IPO: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के बाद गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने IPO लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी जल्द ही IPO के लिए जरूरी आरबीआई की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मसौदा पत्र दाखिल कर सकती है।

गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज की मूल कंपनी एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल ने IPO के लिए पिछले सप्ताह ही मंजूरी दी है। निदेशक मंडल ने 2,500 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करने और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा बिक्री पेशकश (ओएफएस) वाले IPO को मंजूरी दे दी है।

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि वह IPO के लिए जल्द ही भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) में मसौदा दस्तावेज दाखिल कर सकती है। विशेषज्ञों ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियों के लिए पूंजी बाजार में मजबूत मांग को देखते हुए और मूल्यांकन के आधार पर कई एनबीएफसी IPO ला सकती हैं।

उन्होंने कहा कि यह न केवल आरबीआई की सूचीबद्धता आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए है, बल्कि कंपनियों को सूचीबद्ध होने के बाद वृद्धि के लिए अधिक आसानी से पूंजी जुटाने में भी सक्षम बनाता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article