बिजनेस

Share Market Today, 23 March 2023: फेड के फैसले का बाजार पर असर, सेंसेक्‍स 265 अंक टूटा, निफ्टी 17066 के करीब; जानें पहले घंटे का हाल

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 23, 2023, 11:02 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 23 March 2023: आज सेंसेक्स 153 अंक की गिरावट के साथ 58,061 पर खुला था। वहीं निफ्टी भी 54 अंकों की गिरकर 17,097 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स में शुरुआती पहले घंटें में 265 अंकों तक की कमजोरी हुई और यह 57940 के स्तर के नीचे कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 70 अंक टूटकर 17066 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में ज्यादातर सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रही है।

Image

Share Market Today: फेड ने फिर ब्‍याज दरों में 25 अंकों की बढ़ोतरी की है।

Photo : iStock

Share Market News Today, 23 March 2023: फेड ने बढ़ती हुई महंगाई के चलते एक बार फिर ब्‍याज दरों में 25 अंकों की बढ़ोतरी की है। वहीं आगे भी महंगाई को कंट्रोल करने के लिए दरों में और बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। ऐसे में भारत में भी केंद्रीय बैंक RBI रेपो रेट में फिर बढ़ा सकता है। इसी सेंटीमेंट का असर आज यानी गुरुवार को शेयर बाजार में दिखा और गिरावट का सिलसिला जारी है। आज सेंसेक्स 153 अंक की गिरावट के साथ 58,061 पर खुला था। वहीं निफ्टी भी 54 अंकों की गिरकर 17,097 के स्तर पर खुला।

सेंसेक्स में शुरुआती पहले घंटें में 265 अंकों तक की कमजोरी हुई और यह 57940 के स्तर के नीचे कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 70 अंक टूटकर 17066 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में ज्यादातर सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी पर आईटी, मेटल, बैंक, फाइनेंशियल सहित ज्‍यादातजर इंडेक्‍स में गिरावट है। जबकि फार्मा में बढ़त है।

टॉप बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स

सेंसेक्स 30 के 20 शेयर गिरावट में और 10 में तेजी है। आज के टॉप बढ़त वाले शेयर में भारतीएयरटेल, टाटा मोटर्स, लार्सेन एंड टर्बो, टाटा स्टील, सनफार्मा, मारुति, टेक महिंद्रा शामिल हैं। जबकि गिरावट वाले शेयर्स में HDFC, HDFC बैंक, TCS, रिलायंस, पावर ग्रिड, बजाज फायनेंस, इंफोसिस शामिल हैं।

अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजार में भी गिरावट

अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेड ने ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। ब्याज दर बढ़ने का असर शेयर मार्केट पर भी दिखा है। डाओ जोंस 500 अंक से ज्यादा लुढ़का है। एशियाई बाजारों पर भी गिरावट देखने को मिल रही है। SGX निफ्टी भी नीचे कारोबार कर रहा है।

बुधवार को बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले बुधवार यानी 22 मार्च को लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 139 अंक चढ़कर 58,214 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 44 अंक चढ़ा था। यह 17,151 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी और सिर्फ 9 में गिरावट रही थी।

FII ने की खरीदारी

22 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 61.72 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 383.51 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इसके साथ ही इस महीने FII की कुल खरीदारी 2,469 करोड़ रुपए की रही। जबकि DIIs की खरीदारी कुल 21,369 करोड़ रुपए की रही है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article