अप्रैल में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर घटी, पहुंची 8 माह के सबसे निचले स्तर 0.5% पर

Industries Growth Rate: कच्चे तेल, रिफाइनरी उत्पादों और उर्वरक के उत्पादन में गिरावट आने से अप्रैल में 8 प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 8 माह के निचले स्तर 0.5 प्रतिशत पर आ गई।

Industries Growth Rate: कच्चे तेल, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स और उर्वरकों के उत्पादन में गिरावट के चलते अप्रैल 2025 में आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर घटकर महज 0.5% रह गई, जो पिछले आठ महीनों का सबसे निचला स्तर है। यह जानकारी मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों से सामने आई है। एक साल पहले अप्रैल 2024 में इन उद्योगों की वृद्धि दर 6.9% थी, जबकि मार्च 2025 में यह 4.6% रही थी।

Industries Growth Rate

भारत का औद्योगिक ग्रोथ गिरा

किन-किन सेक्टर्स में गिरावट?

आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में कच्चे तेल, रिफाइनरी उत्पादों और उर्वरक क्षेत्रों में उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई। इन तीनों क्षेत्रों की कमजोर परफॉर्मेंस ने समग्र आंकड़ों को प्रभावित किया।

End of Feed